India vs New Zealand

IND vs NZ: 11 जनवरी से होगा भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का आगाज, जानें मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

India vs New Zealand ODI Series: भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही मैदान पर एक्शन में दिखने वाली है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस वनडे सीरीज के लिए दोनों ही टीमों ने अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज में शुभमन गिल टीम इंडिया की कप्तानी संभालेंगे, जबकि कीवि टीम की कमान माइकल ब्रेसवेल के हाथों में होगी.

वहीं, इस सीरीज में टीम इंडिया के दो सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली भी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. रोहित-विराट को एक बार फिर साथ में खेलता देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं. तो आइए जानते हैं भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल, मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स.

भारत और न्यूजीलैंड में किसका पलड़ा भारी?

वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 120 वनडे मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 62 मैचों में टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि कीवियों ने 50 मैच जीते हैं. वहीं, 7 मैचों में कोई नतीजा नहीं निकला है और एक मैच टाई रहा. इसके अलावा, भारतीय टीम का घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ भी शानदार रिकॉर्ड रहा है. भारत ने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले कुल 41 वनडे मैचों में से 31 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं, कीवि टीम सिर्फ 8 मैच जीत सकी है और दो मुकाबला रद्द हुआ है. बता दें कि, भारतीय सरजमीं पर न्यूजीलैंड की टीम साल 2017 के बाद से कोई भी वनडे मैच नहीं जीत पाई है.

कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले?

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होंगे. इसके आधे घंटे पहले यानी एक बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.

कहां देख पाएंगे लाइव?

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. यहां आप कई भाषाओं में कमेंट्री सून सकते हैं. इसके अलावा, फैंस जियोहॉस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को वडोदरा में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा वनडे 14 जनवरी और तीसरा वनडे 18 जनवरी को क्रमश: राजकोट और इंदौर में खेला जाएगा.

तारीखमैचस्थान
11 जनवरी 2026पहला वनडेवडोदरा
14 जनवरी 2026दूसरा वनडेराजकोट
18 जनवरी 2026तीसरा वनडेइंदौर

वनडे सीरीज के लिए भारत और न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल.

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लर्कसन, डेवोन कॉनवे, जैफ फाउल्क्स, मिच हे, कााइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल रे और विल यंग.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 के लिए अब तक भारत-ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों ने किया टीम का ऐलान, यहां देखें पूरा स्क्वॉड