WPL 2026, MI vs RCB

WPL 2026: MI और RCB में होगा पहला मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

WPL 2026, MI vs RCB Live Streaming: शुक्रवार, 9 जनवरी से महिला प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन का आगाज होने जा रहा है. WPL 2026 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नवी मुंबई में खेला जाएगा. बतौर कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना आमने-सामने होंगी. पिछले सीजन मुंबई ने खिताब जीता और इस साल टीम बतौर डिफेंडिंग चैंपियन मैदान पर उतरेगी.

कागजों पर मुंबई की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है और टीम में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत के अलावा, इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर ब्रंट और वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज जैसी दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं, आरसीबी की टीम में मंधाना के अलावा, जॉर्जिया वोल और नादिन डी क्लर्क जैसी स्टार खिलाड़ी शामिल हैं. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमाचंक और दिलचस्प होने वाला है. आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.

मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच WPL 2026 का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा?

मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच WPL 2026 का पहला मैच शुक्रवार, 9 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा.

मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच WPL 2026 का पहला मैच कितने बजे से शुरू होगा?

मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच WPL 2026 का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे टॉस होगा.

मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच WPL 2026 का पहला मैच कहां देखें लाइव?

WPL 2026 के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव टेलीकास्ट किए जाएंगे. आप मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच WPL 2026 का पहला मैच स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, फैंस जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

WPL 2026 के लिए MI और RCB का स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस: हीली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार, एमेलिया केर, नैट साइवर ब्रंट, निकोला कैरी, नाला रेड्डी, त्रिवेणी वशिष्ठ, जी कमालिनी (विकेटकीपर), राहिला फिरडोस (विकेटकीपर), मिली इलिंगवर्थ, साइका इशाक, शबनिम इस्माइल.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: दयालन हेमलता, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, श्रेयांका पाटिल, प्रेमा रावत, पूजा वस्त्रकार, सायली सत्घरे, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कुमार प्रत्यूशा (विकेटकीपर), लॉरेन वेल, अरुंधति रेड्डी, लिन्से स्मिथ, राधा यादव.

ये भी पढ़ें- सरफराज खान ने सिर्फ 15 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक ठोक रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा के ओवर में कूट डाले 30 रन