WPL 2026, MI vs RCB

WPL 20226 में आज MI vs RCB की भिडंत, जानें संभावित प्लेइंग XI, हेड टू हेड, वेदर-पिच रिपोर्ट और LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

WPL 20226, MI vs RCB Match Preview: आज यानी 9 जनवरी से महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का आगाज होने जा रहा है. नए सीजन के पहले दिन ही फैंस को एक हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलने वाला है. WPL 2026 के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच भिड़ंत होगी. यह मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. बतौर कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना आमने-सामने होंगी.

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई की नजरें अपने तीसरे खिताब पर होगी, जबकि आरसीबी दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद है. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. मैच से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI, हेड टू हेड, वेदर-पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स.

MI vs RCB में किसका पलड़ा भारी?

WPL में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक तीन सीजन में कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 4 में मुंबई ने जीते हैं, जबकि आरसीबी ने 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं. दोनों टीमें आखिरी बार WPL 2025 में ब्रेबोर्न स्टेडियम में आमने-सामने आई थी, जिसमें स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली RCB ने पहले बैटिंग करते हुए 200 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली MI टीम 188 रन ही बना सकी और 11 रनों से मैच हार गई.

नवी मुंबई की पिच रिपोर्ट

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है. हालांकि, दूसरी पारी में ओस का असर देखने को मिल सकता है, जिससे चेज करना थोड़ा आसान हो जाता है. हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट भी मिल सकती है.
WPL में इस मैदान पर खेले गए 11 मैचों में से सिर्फ 3 बार ही पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है. यहां T20 में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 169 रन रहा है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीमें पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.

कैसा है मौसम का हाल?

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु WPL 2026 के पहले मुकाबले के दिन नवी मुंबई में मौसम साफ रहने वाला है. मैच के दिन तापमान 21°C से 31°C के बीच रहने की उम्मीद है और आर्द्रता का स्तर लगभग 51% रहने का अनुमान है. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. यानी फैंस बिना किसी रुकवाट पूरा मैच देखने को मिलेगा.

कब और कहां देखें लाइव?

महिला प्रीमियर लीग 2026 के सभी मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. फैंस यहां विभिन्न भाषआों में लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं. इसके अलावा, क्रिकेट फैंस JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

MI vs RCB: दोनों टीमों की संभावित XI

मुंबई इंडियंस: जी कमालिनी (विकेटकीपर), हीली मैथ्यूज, नैट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमीलिया कर, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, एस सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, शाइका इशाक.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मांधना (कप्तान), जॉर्जिया वॉल, डी हेमलता / गौतमी नाईक, ग्रेस हैरिस, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नडीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्रकर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल.

ये भी पढ़ें- Vijay Hazare Trophy 2025-26: क्वार्टर फाइनल के लिए 8 टीमें पक्की, 12 जनवरी से शुरू होंगे मुकाबले, देखें पूरा शेड्यूल