WPL 2026: गुजरात जायंट्स की टीम अपना पहला मुकाबला यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेल रही है. इस मैच में टीम के लिए 22 साल की ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा ने विमेंस प्रीमियर लीग में डेब्यू भी किया है. टीम ने उनको मेगा ऑक्शन में 45 लाख रुपये में बड़ी उम्मीदों के साथ खरीदा था और उन्होंने बल्ले से पहले ही मैच में खुद को साबित कर के भी दिखाया है. यूपी के खिलाफ मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 44 रनों की खास पारी खेली. इस पारी में उन्होंने कप्तान एशले गार्डनर का बखूबी साथ निभाया.
22-year-old Anushka Sharma scored 44 (30) on WPL debut as GG score 207/4 🔥
— Cricbuzz (@cricbuzz) January 10, 2026
Georgia Wareham scored 27 off 10 while Bharti Fulmali hit a quick 14 off 7 to take the batting side past 200 👏#WPL2026 #WPL #CricketTwitter pic.twitter.com/vwt7xF1iDS
गार्डनर और अनुष्का की शतकीय साझेदारी
गुजरात की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. टीम के सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई लेकिन अचानक 2 विकेट गिरने से पारी दबाव में आती दिखी. ऐसे में अनुष्का शर्मा ने न सिर्फ पारी को संभाला और तूफानी अंदाज में रन बटोरने का काम किया. इस दौरान उनको टीम की कप्तान एशले गार्डनर का भी साथ मिला. दोनों ने टीम के लिए महज 63 गेंदों में 130 रनों की बेहतरीन साझेदारी को बुना. अनुष्का ने अपनी 44 रनों की पारी में एक भी छक्का नहीं लगाया तो वहीं 7 दनदनाते चौके जरूर जड़े.
Classical stuff! 😍
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 10, 2026
Gujarat Giants’ young batter Anushka Sharma is showcasing her talent with fluent strokeplay on debut! 👏🏻#TATAWPL, #GGvUPW 👉 LIVE NOW ➡️ https://t.co/wB52zoL2TW pic.twitter.com/W9MY1SrWVp
गुजरात ने बोर्ड पर लगाया 200 पार का स्कोर
गुजरात जायंट्स के बल्लेबाज यूपी के गेंदबाजों पर पूरी तरह से हावी नजर आए. शुरुआत से ही टीम ने तूफानी अंदाज में रन बटोरने शुरू कर दिए थे. टीम के लिए कप्तान एशले गार्डनर ने सबसे ज्यादा 41 गेंदों में 65 रनों की अहम पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 158 की स्ट्राइक रेट से 6 चौके तो वहीं 3 गगनचुंबी छक्के निकले. अंतिम ओवरों में ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वेयरहैम और भारत की युवा भारती फुलमली ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 207 तक पहुंचाया. वेयरहैम ने 10 गेंदों में 27 रन बनाए तो वहीं फुलमली ने 7 गेंदों में 14 रन बटोरे.

