Gujarat Giants beat Up Warriorz by 10 runs

WPL 2026: गुजरात के आगे पस्त हुई यूपी वॉरियर्स की टीम, फीबी लिचफील्ड की तूफानी पारी गई बेकार

WPL 2026: गुजरात जायंट्स की टीम ने इस सीजन के अपने पहले मुकाबले में 10 रनों से जीत हासिल कर ली है. टीम ने रोमांचक मैच में मेग लेनिंग की कप्तानी वाली यूपी वॉरियर्स को हार का स्वाद चखाया. यूपी वॉरियर्स के लिए फीबी लिचफील्ड ने कमाल की तूफानी पारी खेली लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा पाई. दोनों ही टीमों का ये पहला मुकाबला था, जिसमें यूपी की शुरुआत हार के साथ हुई हैपहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने कप्तान एशले गार्डनर की शानदार पारी के दम पर बोर्ड पर 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में यूपी की तरफ से फीबी लिचफील्ड ने जुझारू पारी खेली लेकिन अंतिम ओवरों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. 

लिचफील्ड की पारी गई नहीं आई यूपी के काम

208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स की टीम ने अपना पहला विकेट पहले ही ओवर में गंवा दिया. इसके बाद कप्तान मेग लेनिंग और फीबी लिचफील्ड ने पारी को संभालते हुए आगे बढ़ाया. कप्तान लेनिंग 27 गेंदों में 30 रनों की पारी खेल पवेलियन की राह पकड़ी. लिचफील्ड ने हार नहीं मानते हुए 40 गेंदों में 78 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 5 जबरदस्त छक्के जड़े लेकिन वो 16वें ओवर में आउट हो गईं.

गुजरात के लिए चमके बल्लेबाज

गुजरात जायंट्स के लिए सभी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की. गार्डनर ने 41 गेंदों का सामना करते हुए 65 रनों की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जड़े. इसके अलावा इस मैच के साथ टूर्नामेंट में डेब्यू करने वाली अनुष्का शर्मा ने तेवर दिखाए और महज 30 गेंदों में 44 रनों की आतिशी पारी खेल डाली. टीम के लिए अंतिम ओवरों में जॉर्जिया वेयरहैम और भारत की युवा भारती फुलमली ने रनों की रफ्तार को थमने नहीं दिया. फिलहाल टीम ने अपने पहले मैच में जीत हासिल कर 2 अंक बटोर लिए हैं.

ये भी पढ़िए- T20 World Cup से बाहर होने के बाद खुलकर बोले शुभमन गिल, न्यूजीलैंड सीरीज से पहले कह डाली दिल की बात