IND vs NZ 1st ODI Live Streaming Details

IND vs NZ: किस पिच पर होगा पहला वनडे मैच? जानें कब, कहां और किस चैनल पर देख पाएंगे लाइव टेलीकास्ट

IND vs NZ: टीम इंडिया साल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से करने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में खेला जाएगा. 3 मैचों की वनडे सीरीज का ये पहला मैच होगा और टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में खेलती हुई नजर आएगी. इस सीरीज में हर किसी की नजर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी होगी. ऐसे में अब हर किसी के मन में सवाल खड़े हो रहा है कि वो इस मैच को लाइव किस चैनल पर देख पाएंगे तो वहीं मुकाबले की शुरुआत किस समय से होगी. आइए आपको सभी जानकारी देते हैं. 

कहां देख पाएंगे लाइव IND vs NZ लाइव मैच?

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच होने वाली सीरीज के टेलीकास्ट राइट्स स्टार नेटवर्क के पास हैं. ऐसे में अगर आप टीवी पर देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स चैनल का रिचार्ज करना होगा. इसके अलावा अगर ओटीटी की बात करें तो जियो हॉटस्टार पर लाइव मैच देखा जा सकता है. इसके लिए ऐप का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी होगा. इस मैच की शुरुआत 1 बजकर 30 मिनट पर होगी और टॉस 1 बजे किया जाएगा. 

कैसा होगा वडोदरा की पिच का मिजाज?

वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में पहली बार कोई वनडे मुकाबला होने जा रहा है. इससे पहले इस मैदान पर केवल घरेलू मुकाबले ही खेले गए हैं. बल्लेबाजों के लिए ये मैदान अच्छा माना जाता है तो ऐसे में पहला वनडे हाई स्कोरिंग देखने को मिल सकता है. गेंदबाजों के लिए ये पिच काफी मुश्किल भरी होने वाली है. गेंद पुरानी होने के बाद स्पिन गेंदबाजों को मदद कर सकती है. 

IND vs NZ वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 120 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 62 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं न्यूजीलैंड ने 50 मैचों में बाजी मारी है. दोनों के बीच एक वनडे मैच टाई रहा है तो वहीं 7 मैच बिना नतीजा ही खत्म हुए हैं. फिलहाल, ये आंकड़े देखते हुए टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.

ये भी पढ़िए- WPL 2026: गुजरात के आगे पस्त हुई यूपी वॉरियर्स की टीम, फीबी लिचफील्ड की तूफानी पारी गई बेकार