WPL 2026 GG vs UPW

WPL 2026: महिला क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ये अद्भुत कारनामा, टी20 मैच में कभी नहीं लगे थे इतने छक्के

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग का धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले गए मैच में रनों की बारिश होती हुई नजर आई. दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए रनों का अंबार लगाया. इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से कुल 40 ओवरों में 404 रन बने. दोनों ही टीमों के लिए ये इस सीजन का पहला ही मैच था, जिसमें गुजरात जायंट्स ने 10 रनों के करीबी अंतर से जीत हासिल की. ये मैच रिकॉर्ड ब्रेकिंग साबित हुआ और छक्कों का एक अद्भुत रिकॉर्ड मैच में बनता हुआ दिखा. ये एक ऐसा कारनामा है जो कि महिला टी20 क्रिकेट के इतिहास में कभी नहीं हुआ था. 

महिला टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के

गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले गए इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से कुल 21 छक्के लगे. इससे पहले महिला टी20 मैच में कभी भी इतने छक्के नहीं लग पाए थे. साल 2024 में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में 19 छक्के लगे थे जो कि एक रिकॉर्ड था. इसके अलावा साल 2017-18 में महिला बिग बैश के एक मैच में 19 छक्के लगे थे. ये रिकॉर्ड आज तक टूट नहीं पाया था. गुजरात के बल्लेबाजों ने इस मैच में 10 छक्के जड़े तो वहीं यूपी के बल्लेबाजों की तरफ से 11 छक्के लगे. हालांकि, ज्यादा छक्के लगाने के बाद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा. 

गुजरात ने खोला जीत का खाता

गुजरात जायंट्स की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है. उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए 41 गेंदों में 56 रन बनाए और जीत की नींव रखी. इस पारी में उन्होंने 3 छक्के जड़े. भारत की युवा अनुष्का शर्मा ने भी उनका बखूबी साथ दिया. इस मैच में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में फीबी लिचफील्ड आगे रहीं. उन्होंने 78 रनों की तूफानी पारी के दौरान 5 गगनचुंबी छक्के जड़े. यूपी के लिए लिचफील्ड ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं.

ये भी पढ़िए- IND vs NZ: किस पिच पर होगा पहला वनडे मैच? जानें कब, कहां और किस चैनल पर देख पाएंगे लाइव टेलीकास्ट