WPL 2026 MI vs DC

WPL 2026: MI ने दर्ज की सीजन की पहली जीत, नैट साइवर-ब्रंट के ऑलराउंडर प्रदर्शन के आगे पस्त हुई DC

WPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की पहली जीत हासिल कर ली है. इस मैच में नैट साइवर-ब्रंट टीम ने कमाल का ऑलराउंड प्रदर्शन किया और टीम को 50 रनों के अंतर से जीत दिलाई. मुंबई इंडियंस की टीम को इस सीजन के अपने पहले मैच में आरसीबी के हाथों हार का सामना किया था लेकिन टीम ने इस मैच में पहले मैच से सबक लेते हुए अपनी खामियों से काम करते हुए बेहतर खेल दिखाया. कप्तान हरमनप्रीत ने टीम को आगे बढ़कर लीड किया और 42 गेंदों में 74 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके दम पर टीम ने 20 ओवरों में 195 रनों का स्कोर खड़ा किया. 

नैट साइवर-ब्रंट ने किया धमाकेदार प्रदर्शन

आरसीबी के खिलाफ मैच में नैट साइवर-ब्रंट के आखिरी ओवर के वजह से ही मुंबई की टीम को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इस मैच में उन्होंने अपने प्रदर्शन से बाजी पलट दी. उन्होंने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 13 चौके लगाए. टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उनके साथ मिलकर 66 रनों की साझेदारी करते हुए टीम के स्कोर को 195 रनों तक पहुंचाया. इन दोनों के अलावा निकोला कैरी ने भी अंत के ओवरों में 12 गेंदों में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 21 रन जोड़े.

दिल्ली को मिली करारी हार

दिल्ली कैपिटल्स को अपने पहले मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा जिससे फ्रेंचाइजी का पिछले सीजन का जख्म एक बार फिर से ताजा हो गया. मुंबई के हाथों ही हार के बाद टीम को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. टीम के बल्लेबाज इस मैच में बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए. टीम के लिए शिलेन हेनरी ही एक ऐसी बल्लेबाज नजर आईं जिन्होंने अर्धशतक जड़ा और टीम के लिए लड़ती हुई दिखीं. दिल्ली की टीम 19 ओवरों में महज 145 रनों पर ही सिमट गई और टीम को पहले मैच में 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा. 

ये भी पढ़िए- WPL 2026: महिला क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ये अद्भुत कारनामा, टी20 मैच में कभी नहीं लगे थे इतने छक्के