WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग का चौथा मुकाबला गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा. गुजरात की टीम जीत के बाद इस मैच में उतर रही है तो वहीं दिल्ली अपने हार के जख्म को भरने की कोशिश करेगी. गुजरात ने अपने पहले मैच में यूपी को 10 रनों के अंतर से हराया था तो वहीं दिल्ली को मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में दिल्ली जेमिमा रोड्रिगेज की कप्तानी में सीजन की पहली जीत हासिल करने के लिए उतरेगी. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है. ऐसे में फैंस इस मैच का लाइव प्रसारण कहां देख पाएंगे आइए आपको भी बताते हैं.
कहां खेला जाएगा GG vs DC का मैच?
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच का ये मुकाबला नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. 11 जनवरी, रविवार के दिन ये मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा तो वहीं इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा.
DC vs GG | Head-to-Head: The Battle of Supremacy! 🦁🆚🏙️
— Thewomencricketworld (@Thewomencricke1) January 11, 2026
The stage is set at the DY Patil Stadium for Match 04 of WPL 2026#DCvGG #WPL2026 #CricketTwitter pic.twitter.com/ngm5DnGfb3
GG vs DC मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
विमेंस प्रीमियर लीग के सभी मैचों को टेलीकास्ट करने के राइट्स स्टार नेटवर्क के पास हैं. ऐसे में अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं. तो वहीं अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं तो जियो हॉटस्टार एप पर आप फ्री में इसे देख सकते हैं.
GG vs DC के बीच कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच अब तक टूर्नामेंट के इतिहास में 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें दिल्ली का पलड़ा भारी नजर आता है. दिल्ली की टीम ने 4 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं गुजरात महज 2 ही मैच जीत पाई है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: शैफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कैप्प, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा
गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह

