IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले मुकाबले में टीम इंडिया फील्डिंग सवालों के घेरे में रही है. कुलदीप यादव से लेकर वॉशिंगटन सुंदर ने कैच टपकाए, जिसका खामियाजा टीम इंडिया को उठाना पड़ा. बाकी खिलाड़ियों के इतर इंजरी के बाद वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर ने इस मैच में एक कमाल की फील्डिंग करते हुए उदाहरण पेश किया. उन्होंने एक डायरेक्ट रॉकेट थ्रो ने माइकल ब्रेसवेल को पवेलियन की राह दिखाई. ब्रेसवेल पहले मैच की पारी में बल्ले से कुछ कमाल नहीं कर पाए. उन्होंने 18 गेंदों का सामना करते हुए 16 रनों की योगदान दिया. अय्यर की शानदार फील्डिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
SHREYAS IYER THE FIELDER DESERVES MUCH MORE APPRECIATION. 🫡🔥
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 11, 2026
pic.twitter.com/UC9ufXaTGD
श्रेयस अय्यर का लाजवाब थ्रो
श्रेयस अय्यर अय्यर टीम इंडिया में इंजरी के बाद वापसी कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर फील्डिंग के दौरान उन्हें चोट लगी थी और उसके बाद से ही वो बाहर चल रहे थे. न्यूजीलैंड की पारी के 43 ओवर में उन्होंने एक कमाल का थ्रो करते हुए ब्रेसवेल की पारी को खत्म किया. अय्यर टीम इंडिया की फील्डिंग में स्टैंडर्ड सेट कर रहे हैं. ऐसा पहली बार नहीं है जब उन्होंने बेहतरीन फील्डिंग की है. ऑस्ट्रेलिया में भी वो कमाल का कैच लेते हुए ही चोटिल हुए थे.
भारत के सामने 301 रनों का लक्ष्य
टीम इंडिया के सामने इस मैच में कीवी बल्लेबाजों ने 301 रनों का टारगेट सेट किया है. टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 300 रनों का स्कोर खड़ा किया. इस मैच में कीवी टीम के लिए 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा. डेरिल मिचेल टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. उन्होंने 71 गेंदों का सामना करते हुए 84 रनों की पारी खेली. इसके अलावा टीम के लिए सलामी जोड़ी डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोल्स ने लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए 117 रन जोड़े. टीम इंडिया को अगर इस मैच में जीत हासिल करनी है तो बल्लेबाजों को दमदार प्रदर्शन करना होगा.

