IND vs NZ: वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया के सामने न्यूजीलैंड ने 301 रनों का टारगेट सेट किया है. कीवी टीम के लिए इस पारी में डेरिल मिचेल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 71 गेंदों का सामना करते हुए 84 रनों की पारी खेल. इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 शानदार छक्के जड़े. मिचेल का बल्ला भारत के खिलाफ खूब गरजता है. पिछली 5 पारियों में उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं. आखिरी बार वो चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ खेलने के लिए उतरे थे तो उन्होंने 63 रनों की पारी खेली थी. भारतीय बल्लेबाजों को अगर इस मैच में जीत हासिल करनी है तो दमदार प्रदर्शन करना होगा.
A job well done by the Indian bowlers after New Zealand’s solid start! 👏
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 11, 2026
Another RoKo special loading in the run chase? 🤔#INDvNZ, 1st ODI LIVE NOW 👉 https://t.co/WbMZTXL0By pic.twitter.com/0mNvxorIQW
3 बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतक
वडोदरा में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम के 3 बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़े हैं. सलामी जोड़ी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की. डेवोन कॉन्वे ने 67 गेंदों का सामना करते हुए 56 रनों की पारी खेली तो वहीं हेनरी निकोल्स ने 69 गेंदों में 62 रन बनाए. पारी के अंतिम ओवरों में इस मैच में डेब्यू कर रहे क्रिस्टियन क्लार्क ने आतिशी पारी खेली. उन्होंने 17 गेंदों का सामना करते हुए 24 रनों की पारी खेली.
भारतीय गेंदबाजों का मिलाजुला प्रदर्शन
भारत के लिए इस मैच में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट हासिल किए. सिराज ने इस मैच में वापसी करते 8 ओवर की गेंदबाजी की और 40 रन खर्च किए. इसके अलावा कुलदीप यादव ने 9 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 52 रन खर्च करते हुए 1 विकेट अपने नाम किया. भारतीय टीम को अगर इस मैच में जीत हासिल करते हुए सीरीज में बढ़त हासिल करनी है तो बल्लेबाजों को कमाल का प्रदर्शन करना होगा. न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए.

