IND vs NZ: टीम इंडिया के खिलाफ मैच में न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने कमाल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है. वडोदरा में खेले गए मुकाबले में भी उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया. उन्होंने इस मैच में 71 गेंदों का सामना करते हुए 84 रनों की पारी खेली. उनकी इस खास पारी के दम पर ही कीवी टीम ने 300 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इस पारी में उनके बल्ले से 5 चौके और 3 छक्के जड़े और उनका स्ट्राइक रेट 118 का रहा. वनडे फॉर्मेट में भारत के खिलाफ खेलते हुए उनका प्रदर्शन बेहद ही खास रहता है. उन्होंने पिछली 5 पारियों में वनडे में भारत के खिलाफ 85 की औसत से रन बनाए हैं.
Daryl Mitchell is so damn underrated batter irrespective of the format he plays. He always prefer performing against us in ODI'S, has some great numbers.
— Akshat (@Akshatgoel1408) January 11, 2026
He has an average of 53+ in ODI cricket which is just outstanding considering his 93+ strike rate. Bro is one of the best all… pic.twitter.com/eQuzNFFKOZ
पिछली 5 पारियों में जड़े 2 शानदार शतक
भारत के खिलाफ वनडे खेलते हुए डेरिल मिचेल ने पिछली 5 पारियों में कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने 85 से ज्यादा की औसत से 428 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके 2 शतक हैं तो वहीं 2 अर्धशतक भी हैं. आखिरी बार उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था. इससे पहले साल 2023 के विश्व कप में भी उन्होंने भारत के खिलाफ 2 शतकीय पारी खेली थीं. भारत के खिलाफ अगर वनडे में उनके ओवरऑल आंकड़े भी देखें तो उन्होंने 52 की औसत से रन बनाए हैं.
डेरिल मिचेल के शानदार वनडे आंकड़े
न्यूजीलैंड के लिए वनडे फॉर्मेट खेलते हुए डेरिल मिचेल के आंकड़े बेहद ही कमाल के हैं. उन्होंने टीम के लिए 56 मैच खेले हैं, जिसकी 51 पारियों में उन्होंने 233 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 53,13 का रहा है तो वहीं स्ट्राइक रेट भी 93.85 का रहा है. वनडे इंटरनेशनल में उन्होंने 7 शतक और 11 अर्धशतक भी जड़े हैं. इसमें से 2 शतक भारत के खिलाफ ही हैं. आईसीसी की वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में मिचले तीसरे नंबर पर हैं. पहले नंबर पर रोहित शर्मा तो वहीं दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है. साल 2025 में वो एक बार रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए नंबर पर 1 पर भी आए थे.

