WPL 2026 GG vs DC

WPL 2026: सोफी डिवाइन ने गेंद और बल्ले से मचाया कोहराम, रोमांचक मुकाबले में DC हुई ढेर

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात जायंट्स का तूफानी प्रदर्शन लगातार जारी है. एशले गार्डनर की कप्तानी में टीम ने सीजन की लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है. दिल्ली कैपिटल्स के सामने एक बार फिर से गुजरात ने 200 से ज्यादा रनों का आंकड़ा पार किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम महज 4 रनों से चूक गई. दोनों टीमों के बीच हुए इस मैच में बल्लेबाजों की धूम देखने को मिली तो वहीं गुजरात के लिए शोफी डिवाइन ने गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाया. इस जीत के साथ ही गुजरात अब पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है तो वहीं दिल्ली की टीम लगातार 2 मैच हारने के बाद सबसे नीचे है.

सोफी डिवाइन का ऑलराउंड प्रदर्शन

सोफी डिवाइन ने गुजरात के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 95 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस पारी में उन्होंने मैदान के हर कोने में रन बटोरने का काम किया. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 226 का रहा. बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने एक अद्भुत कमाल भी किया जब उन्होंने WPL इतिहास के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन कूट डाले. उन्होंने स्नेह राणा के एक ओवर में 32 रन ठोके. इसके बाद जब बारी गेंदबाजी की आई तो उन्होंने 3 ओवर की गेंदबाजी में महज 21 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए.

GG vs DC के मैच में जमकर बरसे रन

सीजन के इस चौथे मुकाबले में गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 209 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए सोफी डिवाइन सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं तो वहीं कप्तान गार्डनर ने भी उनका बखूबी साथ दिया. उन्होंने 26 गेंदों का सामना करते हुए 49 रनों की शानदार पारी खेली. इसके बाद दिल्ली ने भी सलामी विकेटकीपर बल्लेबाज लिजेल ली ने 54 गेंदों में 86 रन बनाए. लौरा वोल्वाड्ट ने भी 38 गेंदों का सामना करते हुए 77 रनों की पारी खेली. इस मैच में दिल्ली का मिडिल ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहा और टीम 4 रनों के करीबी अंतर से हार गई.

ये भी पढ़िए- ND vs NZ: विराट कोहली के तूफान में उड़ी न्यूजीलैंड टीम, वडोदरा में टीम इंडिया ने दर्ज की शानदार जीत