IND vs NZ 1st ODI

IND vs NZ: न्यूजीलैंड को रौंद टीम इंडिया विश्व क्रिकेट में रचा इतिहास, बनी ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम

IND vs NZ: टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में एक बार फिर से साबित कर दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने एक बार फिर से 300 से ज्यादा रनों के टारगेट को चेज किया. भारतीय टीम वनडे इतिहास में 300+ रनों के लक्ष्य को सबसे ज्यादा बार हासिल करने वाली टीम है. इस कड़ी में टीम इंडिया ने एक और माइलस्टोन हासिल कर लिया है. इस मुकाम तक दुनिया की कोई भी टीम अभी तक नहीं पहुंच सकी है और भारत वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है. 

ऐसा करने वाली पहली टीम बनी इंडिया

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत हासिल की है. वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम ने इस मैच में 20वीं बार 300+ का टारगेट चेज किया है. इस लिस्ट में टीम इंडिया पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर इंग्लैंड का नाम है, उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में 15 बार ये कारनामा किया है तो वहीं तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया का नाम है. यहां देखें टॉप 5 टीमों की लिस्ट…

क्रम संख्याटीम / देशकितनी बार 300+ चेज किया
1भारत20
2इंग्लैंड15
3ऑस्ट्रेलिया14
4पाकिस्तान12
5न्यूजीलैंड / श्रीलंका11

चेज मास्टर कोहली ने खेली क्लास पारी

भारत के लिए इस मैच में विराट कोहली ने अपनी क्लास बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के हर कोने में रन बटोरे. इस मैच में उन्होंने 91 गेंदों का सामना करते हुए 93 रनों की पारी खेली है. इसी के साथ वो चेज करते हुए टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इस मैच में विराट वनडे इतिहास में 300 से ज्यादा के रन चेज में 2 हजार रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इसी के साथ उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में अपने 28 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं. 

ये भी पढ़िए- IND vs NZ: विराट कोहली कहां रखते हैं अपने सभी अवॉर्ड्स? पहले वनडे में मैच जिताऊ पारी के बाद किया बड़ा खुलासा