Team India: टीम इंडिया साल 2026 की अपनी पहली सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रही है. मुकाबले शुरू होने के साथ ही टीम इंडिया की परेशानी भी बढ़ना शुरू हो चुकी हैं. स्टार खिलाड़ियों की इंजरी ने बीसीसीआई और भारतीय कप्तानों की टेंशन बढ़ाने का काम किया है. फरवरी के महीने में टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के 3 स्टार खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं. बीते कुछ महीनों से ये खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए अलग-अलग फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि कौन हैं ये खिलाड़ी…
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) January 12, 2026
Washington Sundar ruled out of #INDvNZ ODI series; Ayush Badoni receives maiden call-up.
Details ▶️ https://t.co/ktIeMig1sr #TeamIndia | @IDFCFIRSTBank
टी20 सीरीज से बाहर हुए तिलक वर्मा
टीम इंडिया के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में इंजरी का शिकार हुए. उन्हें राजकोट में हैदराबाद की टीम के साथ थे तब ही उन्हें ग्रोइन में तेज दर्द हुआ. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उन्हें तुरंत सर्जरी की सलाह दी गई है. इसके चलते वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं. फरवरी में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले उनकी इंजरी टीम इंडिया के लिए परेशानी बढ़ाने का काम कर रही है.
ऋषभ पंत को प्रैक्टिस के दौरान लगी चोट
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लंबे समय के बाद टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में शामिल किया गया था. सीरीज शुरू होने से पहले ही वो इंजरी का शिकार हो गए और पूरी सीरीज से उनको बाहर होना पड़ा. पहले वनडे की प्रैक्टिस के दौरान उनको साइड स्ट्रेन की समस्या हुई, जिसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है. पंत टी20 टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं.
पहले वनडे में सुंदर भी हो गए इंजर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी चोटिल हो गए हैं. गेंदबाजी के दौरान उनको परेशानी हुई और बाद में बल्लेबाजी करते हुए भी उनको दर्द में देखा गया. बीसीसीआई की तरफ से सामने आए अपडेट में जानकारी साझा की गई है कि उनको रिब इंजरी हुई है और अधिक जानकारी के लिए मेडिकल टीम आगे जानकारी देगी. उनकी जगह टीम में आयुष बदोनी को शामिल किया गया है.

