Alyssa Healy Retirement:

T20 World Cup 2026 से पहले स्टार ऑस्ट्रिलाई खिलाड़ी ने लिया संन्यास, 8 बार जीत चुकी हैं विश्व कप का खिताब

Alyssa Healy Retirement: ऑस्ट्रेलिया की महान खिलाड़ी और कप्तान एलिसा हेली ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. फरवरी और मार्च के महीने में होने वाली भारत के खिलाफ सीरीज उनकी आखिरी सीरीज होगी. इसके बाद वो इंटरनेनल क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाती हुई कभी नजर नहीं आएंगी. फैंस के लिए ये एक चौंकाने वाला फैसला रहा क्योंकि इसी साल जून के महीने में महिला टी20 विश्व कप का आयोजन भी होने जा रहा है. रिटायरमेंट के बाद वो उसका हिस्सा भी नहीं बन पाएंगी. उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने कामयाबी के नए आयामों को छुआ.

8 बार जीत चुकी हैं विश्व कप का खिताब

साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने वाली एलिसा हेली ने एक दिग्गज खिलाड़ी के तौर पर रिटायरमेंट लिया है. साल 2023 में हेली ऑस्ट्रेलिया की कप्तान बनीं थी, जब मैग लेनिंग की जगह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें ये अहम जिम्मेदारी सौंपी. 15 साल के इस लंबे क्रिकेट करियर में हेली ने 6 बार टी20 तो वहीं 2 बार वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है. हर फॉर्मेट में उनको बल्लेबाजी करने की महारत हासिल थी.

भारत के खिलाफ खेलेंगी आखिरी सीरीज

एलिसा हेली अपने इंटरनेशनल करियर की आखिरी सीरीज भारत के खिलाफ खेलने के लिए उतरेंगी. टीम इंडिया फरवरी मार्च के महीने में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी, जहां टी20 और वनडे मैचों की सीरीज होगी. वो टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं बनेंगी. भारत के खिलाफ वो केवल वनडे और टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलेंगी. पर्थ में होने वाला टेस्ट उनके करियर का अंतिम इंटरनेशनल मैच होगा. रिटायरमेंट की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि फिलहाल टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और जून के महीने में टी20 विश्व कप भी है तो ऐसे में नए खिलाड़ियों को मौका देना बेहद जरूरी है. 

वनडे इंटरनेशनल में उनके नाम 123 मैचों में 3563 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका औसत 35.98 का रहा है. इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 162 मैचों में 3054 रन बना चुकी हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में वो 8 शानदार शतक भी जड़ चुकी हैं.

ये भी पढ़िए- शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के संग की सगाई, फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज