IND U19 vs ENG U19

IND U19 vs ENG U19: इंग्लैंड के खिलाफ खामोश रहा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, भारत को नसीब हुई करारी हार

IND U19 vs ENG U19: अंडर 19 टीम इंडिया आयुष म्हात्रे की कप्तानी में इन दिनों अंडर 19 वनडे विश्व की तैयारी कर रही है. विश्व की तैयारी के तौर पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेला, जिसमें टीम को 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा. टीम के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इ मैच में पूरी तरह से खामोश रहा और वो 4 गेंदों में महज 1 रन बनाकर आउट हो गए. बारिश से बाधित इस मैच में इंग्लिश टीम ने शानदार खेल दिखाया. 15 जनवरी से शुरु होने जा रहे विश्व कप से पहले टीम इंडिया के लिए ये बड़े खतरे की घंटी है. अगर टीम ने अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं किया तो विश्व कप खिताब का सपना चकनाचूर हो सकता है.

अभिज्ञान कुंदू ने जड़ा शानदार अर्धशतक

भारत की तरफ से वैभव सूर्यवंशी का बल्ला तो नहीं चला लेकिन एशिया कप में दोहरा शतक जड़ने वाले अभिज्ञान कुंदू ने एक बार फिर टीम के लिए शानदार पारी खेली. उन्होंने जल्दी विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया की पारी को संभाला और 99 गेंदों का सामना करते हुए 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने इस पारी में 5 चौके और 2 शानदार छक्के भी जड़े. उके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 49 रनों की पारी खेली तो वहीं निचले क्रम में एंबरिश ने भी 48 रन बनाए. इसके दम पर टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 295 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया.

भारतीय गेंदबाजों ने किया निराश

भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में फैंस को निराश जरूर किया. बारिश से पहले तक इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट खोकर 34.3 ओवरों में 196 रनों का स्कोर बना लिया. भारत की तरफ से इस मैच में खिलन पटेल ने 2 विकेट हासिल किए तो वहीं हेनिल पटेल ने भी एक विकेट चटकाया. इस मैच में टीम इंडिया के लिए 8 गेंदबाजों ने गेंदबाजी की लेकिन सफलता केवल 2 के हाथ ही लगी.

विश्व कप में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 15 जनवरी को यूएसए के खिलाफ करेगी. इसके बाद टीम का अगला मुकाबला 17 जनवरी से बांग्लादेश के खिलाफ होगा. इस बार के विश्व कप का आयोजन जिम्बाब्वे और नामीबिया में किया जा रहा है. 

ये भी पढ़िए- T20 World Cup 2026 से पहले स्टार ऑस्ट्रिलाई खिलाड़ी ने लिया संन्यास, 8 बार जीत चुकी हैं विश्व कप का खिताब