West Indies Cricket Team

T20 World Cup से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, 2 स्टार प्लेयर्स की हुई वापसी

West Indies Squad For T20 Series vs Afghanistan: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है, जिसके लिए सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हैं. वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच 19 जनवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है.

वेस्टइंडीज के नियमित टी20 कप्तान शाई होप इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं है और उनकी गैरमौजूदगी में ब्रैंडन किंग को टीम की कमान सौंपी गई है. वहीं, इस टीम में एक नए चेहरे को शामिल किया गया है, जबकि दो स्टार खिलाड़ियों की वापसी हुई है.

शाई होप अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर

वेस्टइंडीज क्रिकेट ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज में वेस्टइंडीज के नियमित टी20 कप्तान शाई होप की गैरमौजूदगी में ब्रैंडन किंग को टीम की कप्तानी करेंगे. होप SA20 कमिटमेंट्स की वजह से इस सीरीज में नहीं खेलेंगे. किंग इससे पहले 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी संभाल चुके हैं.

उनके अलावा, रोस्टन चेज, अकील होसेन और शेरफेन रदरफोर्ड भी SA20 के चलते इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. वहीं, इस सीरीज के जरिए शमर जोसेफ और एविन लुईस इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे. शमर पिछले तीन-चार महीनों से क्रिकेट के मैदान से दूरे रहे हैं, जबकि जोसेफ पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण भारत में टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाए थे.

इस खिलाड़ी को मिला पहली बार मौका

वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ इस टी20 सीरीज के लिए 25 साल के गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बल्लेबाज क्वेंटिन सैम्पसन को पहली बार वेस्टइंडीज टीम में मौका मिला है. सैम्पसन ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में काफी शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने 9 मैचों में 151.57 के स्ट्राइकरेट से 241 रन बनाए थे. वहीं, वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड को इस सीरीज से आराम दिया गया है.

T20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान

ब्रैंडन किंग (कप्तान), एलिक अथानाज, कीसी कार्टी, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, शिम्रोन हेटमायर, अमीर जांगू, शमर जोसेफ, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, खारी पियरे, क्वेंटिन सैम्पसन, जायडन सील्स, रेमन सिमंड्स, शमर स्प्रिंगर.

ये भी पढ़ें- 16 पारियों से जारी है अर्धशतक का इंतजार, IPL 2026 से पहले CSK के स्टार खिलाड़ी ने बढ़ाई फ्रेंचाइजी की टेंशन