IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है. वडोदरा में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. इस मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए, जिसके चलते उन्हें पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा है. ऐसे में राजकोट में होने वाले दूसरे वनडे मैच की प्लेइंग 11 में टीम इंडिया की तरफ से बदलाव होना तय है. इस मैच टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग 11 क्या हो सकती है. आइए आपको भी बताते हैं.
Prevailing in a thriller! 👏
— BCCI (@BCCI) January 11, 2026
A victory by 4⃣ wickets for #TeamIndia to take a 1⃣-0⃣ lead in the three-match series 🥳
Scorecard ▶️ https://t.co/OcIPHEpvjr#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/1pT7kPjsU3
बदोनी को मिल सकता है डेब्यू का मौका
वॉशिंगटन सुंदर की इंजरी के बाद आयुष बदोनी को टीम इंडिया में मेडन कॉल मिला है. उन्हें पहली बार टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया है. उनकी काबिलियत को देखते हुए दूसरे वनडे में उनको टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका भी मिल सकता है. निचले क्रम में बल्लेबाजी करने के साथ-साथ को मिडिल ओवरों में टीम के लिए गेंदबाजी करना भी जानते हैं. उनके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी भी टीम के पास एक विकल्प होंगे लेकिन ज्यादा संभावना बदोनी के खेलने की नजर आ रही है.
अर्शदीप को फिर बैठना पड़ेगा बाहर!
अर्शदीप सिंह को पहले वनडे की प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल पाया था. टीम के लिए मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा पेस गेंदबाजी लाइनअप की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. दूसरे वनडे में इस लाइन अप में कोई बदलाव होता नजर नहीं आ रहा है. तीनों ही गेंदबाजों ने पहले मैच में 2-2 विकेट हासिल किए थे. इन तीनों के अलावा स्पिन गेंदबाजी की कमान कुलदीप यादव संभालते हुए दिखेंगे.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, आयुष बदोनी, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

