India vs New Zealand

IND vs NZ Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे मैच? जानें लाइव की पूरी डिटेल्स

India vs New Zealand 2nd ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब भारतीय टीम की नजरें दूसरे वनडे मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी, जबकि कीवी टीम जीत हासिल कर सीरीज में वापसी करना चाहेगी.

ऐसे में यह मुकाबला बेहद दिलचस्प और रोमाचंक होने की उम्मीद है. वहीं, पहले वनडे मैच की तरह इस मैच में भी रोहित शर्मा और विराट कोहली धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं?

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच 14 जनवरी (बुधवार) को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND vs NZ 2nd ODI: कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगी, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 1 बजे टॉस होगा.

IND vs NZ 2nd ODI: कब और कहां देख पाएंगे लाइव?

फैंस भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला दूसरा वनडे मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. मोबाइल यूजर्स यहां फ्री में लाइव एक्शन देख सकते हैं.

IND vs NZ 2nd ODI: फ्री में कहां देखें लाइव?

इसके अलावा, भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाएगा. यहां भारतीय फैंस बिल्कुल फ्री में लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

IND vs NZ 2nd ODI: दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयसअय्यर (उपकप्तान), रवींद्रजड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आयुष बडोनी.

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लर्क, जैक फॉल्क्स, डेरिल मिचेल, काइल जैमीसन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), जेडन लेनॉक्स, माइकल रे.

ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अफगानिस्तान ने किया बड़ा बदलाव, पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर को बनाया बैटिंग कोच