Virat Kohli

IND vs NZ: इतिहास रचने के दहलीज पर विराट कोहली, तोड़ देंगे सचिन-सहवाग का महारिकॉर्ड

IND vs NZ 2nd ODI, Virat Kohli Records: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं और उनका बल्ला लगातार आग उगल रहा है. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाल मचाने के बाद कोहली अब न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज में धूम मचा रहे हैं.

न्यूजीलैंड के पहले वनडे मुकाबले में किंग कोहली ने 93 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 8 चौके और एक छक्का जड़ा था. अब दूसरे वनडे में कोहली के पास दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा. विराट इस मैच में वो कारनामा कर देंगे, जो आज तक कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं कर सका था.

विराट कोहली रच देंगे नया इतिहास!

पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में अर्धशतक जमाने के बाद से विराट कोहली का बल्ला लगातार बोल रहा है. तब से लेकर अब तक उन्होंने लगातार 5 वनडे मैचों में 50 से ज्यादा का स्कोर किया है. इस दौरान कोहली ने दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं. अब विराट अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भी अर्धशतक लगाने में कामयाब रहते हैं, तो वह लगातार 6 वनडे मैचों में 50+ स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.

कोहली फिलहाल इस मामले में सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ और अजिंक्य रहाणे के साथ बराबरी पर हैं. इन सभी दिग्गजों ने लगातार 5 वनडे मैचों में 50 से ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन कोई भी भारतीय बल्लेबाज अब तक लगातार 6 मैचों में ऐसा नहीं कर पाया है. इतना ही नहीं, अगर कोहली यह कारनामा कर लेते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले 13वें खिलाड़ी बन जाएंगे.

तोड़ देंगे सहवाग का वर्ल्ड रिकॉर्ड

वहीं, अगर विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक लगाने में कामयाब होते हैं, तो वह एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में फिलहाल कोहली, वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग तीनों बराबरी पर हैं. इन तीनों के नाम 6-6 शतक हैं. ऐसे में अगर कोहली एक और सेंचुरी लगा देते हैं तो वह इस लिस्ट में सबको पीछे छोड़ देंगे और 7 शतकों के साथ नया रिकॉर्ड स्थापित कर देंगे.

वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली – 6
  • वीरेंद्र सहवाग – 6
  • रिकी पोंटिंग -6

ये भी पढ़ें- Vijay Hazare Trophy 2025-26: सेमीफाइनल की चारों टीमें हुई तय, जानें कब और किसके बीच होगी भिड़ंत? नोट कर लीजिए डेट