Asian Games 2026 Cricket Schedule

Asian Games 2026: टीम इंडिया के जापान दौरे का शेड्यूल आया सामने, गोल्ड मेडल के लिए होगी 10 टीमों में भिड़ंत

Asian Games 2026: साल 2026 में एशियन गेम्स का आयोजन जापान के आइची-नागोया में किया जा रहा है. इसको लेकर पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है. 19 सितंबर से इसकी शुरुआत होगा और 4 अक्टूबर तक खेल जारी रहेंगे. पिछली बार की तरह इस बार भी एशियन गेम्स में क्रिकेट के ऊपर हर किसी की नजरें रहेंगी. टूर्नामेंट में क्रिकेट टी20 फॉर्मेट में खेला जाता है और टीम इंडिया इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी. भारत की महिला और पुरुष दोनों ही टीमें इसमें हिस्सा लेंगी. ऐसे में क्रिकेट का शेड्यूल भी सामने आ चुका है. 

एशियन गेम्स में कब शुरू होंगे क्रिकेट के मैच?

क्रिकेट के सभी मुकाबले आईची प्रीफेक्चर के कोरोजी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे. पुरुष टीमों के मैच देर से शुरू होंगे लेकिन महिला टीमों की जंग पहले शुरू हो जाएगी. 17 सितंबर से महिलाओं के बीच मैच शुरू हो जाएंगे और 22 सितंबर को मेडल मैचों की शुरुआत होगी. पुरुष टीमों के मुकाबले की शुरुआत 24 सितंबर को होगी तो वहीं मैच 3 अक्टूबर को खेले जाएंगे. हर दिन 2 मैच खेले जाएंगे. ऐसे में भारतीय समय के अनुसार सुबह 5 बजकर 30 मिनट और 10 बजकर 30 मिनट पर मैचों की शुरुआत होगी.

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट शेड्यूल

तारीखमैचइंडियन टाइम
24 सितंबर, गुरुवारप्रिलिमनरी क्वालीफायर 1सुबह 5:30
24 सितंबर, गुरुवारप्रिलिमनरी क्वालीफायर 2सुबह 10:30
25 सितंबर, शुक्रवारप्रिलिमनरी क्वालीफायर 3सुबह 5:30
25 सितंबर, शुक्रवारप्रिलिमनरी क्वालीफायर 4सुबह 10:30
26 सितंबर, शनिवारप्रिलिमनरी क्वालीफायर 5सुबह 5:30
26 सितंबर, शनिवारप्रिलिमनरी क्वालीफायर 6सुबह 10:30
28 सितंबर, सोमवारक्वार्टर फाइनल 1सुबह 5:30
28 सितंबर, सोमवारक्वार्टर फाइनल 2सुबह 10:30
29 सितंबर, मंगलवारक्वार्टर फाइनल 3सुबह 5:30
29 सितंबर, मंगलवारक्वार्टर फाइनल 4सुबह 10:30
1 अक्टूबर, गुरुवारसेमीफाइनल 1सुबह 5:30
1 अक्टूबर, गुरुवारसेमीफाइनल 2सुबह 10:30
3 अक्टूबर, शनिवारब्रॉन्ज मेडल मैचसुबह 5:30
3 अक्टूबर, शनिवारगोल्ड मेडल मैच (फाइनल)सुबह 10:30

एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट शेड्यूल

तारीखदिनमैचइंडियन टाइम
17 सितंबर 2026गुरुवारक्वार्टर-फाइनल 1सुबह 5:30
17 सितंबर 2026गुरुवारक्वार्टर-फाइनल 2सुबह 10:30
18 सितंबर 2026शुक्रवारक्वार्टर-फाइनल 3सुबह 5:30
18 सितंबर 2026शुक्रवारक्वार्टर-फाइनल 4सुबह 10:30
20 सितंबर 2026रविवारसेमी-फाइनल 1सुबह 5:30
20 सितंबर 2026रविवारसेमी-फाइनल 2सुबह 10:30
22 सितंबर 2026मंगलवारब्रॉन्ज मेडल मैचसुबह 5:30
22 सितंबर 2026मंगलवारगोल्ड मेडल मैच (फाइनल)सुबह 10:30

10 टीमें ले रही टूर्नामेंट में हिस्सा

एशियन गेम्स में क्रिकेट की बात करें तो इस बार 10 टीमें गोल्ड मेडल के लिए भिड़ती हुई नजर आएंगी, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी मजबूत टीमें होंगी. अगर टूर्नामेंट इस बार भी पिछले साल की तरह ही होता है तो टॉप 4 रैंकिंग वाली टीम सीधे तौर पर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर जाएंगी तो वहीं बाकी 6 टीमों को क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए आपस में मुकाबले खेलने होंगे. टीम इंडिया ने साल 2023 में गोल्ड मेडल हासिल किया था. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम इंडिया टूर्नामेंट में खेलने के लिए उतरी थी. इस बार देखना दिलचस्प होगा की बोर्ड कैसी टीम चुनता है.

ये भी पढ़िए- WPL के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, आयुषी सोनी को डेब्यू मैच में होना पड़ा रिटायर्ड आउट, जानें वजह