Harmanpreet Kaur 10 Half Centuries

WPL 2026: हरमनप्रीत कौर ने रच डाला इतिहास, टूर्नामेंट में ऐसा करने वालीं बनीं पहली खिलाड़ी

WPL 2026: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर इन दिनों विमेंस प्रीमियर लीग में अपना दम दिखा रही है. मुंबई की तरफ से खेलते हुए वो टीम की कप्तान हैं और बल्लेबाज भी. गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में उन्होंने बतौर बल्लेबाज इस टूर्नामेंट एक ऐतिहासिक कारनामा किया है. विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में वो ऐसा करने वाली पहली क्रिकेटर हैं. उन्होंने अपने उम्दा प्रदर्शन के दम पर टूर्नामेंट में हर एक खिलाड़ी को पीछे छोड़ दिया है. गुजरात के खिलाफ कप्तानी पारी खेलते हुए उन्होंने क्या रिकॉर्ड बनाया है आइए आपको भी बताते हैं.

WPL में पूरी की अपनी 10 हाफ सेंचुरी

गुजरात जायंट्स के खिलाफ हरमनप्रीत कौर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 165.12 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे. इस पारी मे उन्होंने 43 गेंदों की सामना करते हुए 2 छक्को और 7 चौकों की मदद से 73 रनों की शानदार पारी खेली. विमेंस प्रीमियर लीग के उनके करियर की ये 10वीं फिफ्टी थी. इसी के साथ वो टूर्नामेंट में इतिहास में 10 अर्धशतक जड़ने वाली पहली क्रिकेटर बन गई. उन्होंने अपनी ही टीम की खिलाड़ी नेट साइवर-ब्रंट और यूपी की मेग लैनिंग को पीछे छोड़ दिया है. दोनों के नाम टूर्नामेंट में अब तक 9-9 अर्धशतक हैं. 

एक हजार रन पूरे करने वाली दूसरी खिलाड़ी

इस मैच के शुरू होने से पहले हरमनप्रीत कौर को विमेंस प्रीमियर लीग में 1000 रन पूरा करने के लिए 53 रनों की जरूरत थी. पारी के 18वें ओवर में उन्होंने ये मुकाम भी हासिल किया. इसके लिए उनको 30 पारियों का इंतजार जरूर करना पड़ा लेकिन, टूर्नामेंट के इतिहास में वो ऐसा करने वाली पहली भारतीय और दूसरी ओवरऑल खिलाड़ी बनी हैं. उनसे पहले उन्हीं की टीम की खिलाड़ी नेट सिवर-ब्रंट ये कमाल पहले ही कर चुकी हैं. हरमनप्रीत ने इस मामले में यूपी की कप्तान मेग लेनिंग को पीछे छोड़ा है. 

ये भी पढ़िए- Asian Games 2026: टीम इंडिया के जापान दौरे का शेड्यूल आया सामने, गोल्ड मेडल के लिए होगी 10 टीमों में भिड़ंत