Pakistan vs Australia T20 Series Full Schedule: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने वाला है. इस बड़े टूर्नामेंट को लेकर सभी 20 टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, तो वहीं पाकिस्तान की टीम अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने वाली है.
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है, जिसकी शुरुआत 29 जनवरी से होगी. इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान दौरे पर जाएगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस अहम सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है.
T20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने हाल ही में श्रीलंका का दौरा किया था, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज 1-1 से बराबर रही. अब टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के तहत पाकिस्तानी टीम अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने वाली है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 3 मैचों की यह T20I सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है.
इस सीरीज की शुरुआत 29 जनवरी से होगी, जबकि दूसरा मैच 31 जनवरी और तीसरा मैच 1 फरवरी को खेला जाएगा. सीरीज के तीनों मुकाबले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होंगे. इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम 28 जनवरी को लाहौर पहुंचेगी.
दोनों टीमों के लिए तैयारी का आखिरी मौका
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों के लिए ये 3 मैचों की सीरीज टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारियों को पूरा करने का आखिरी मौका होगा. ऐसे में यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. इस सीरीज में टीमों टीमें अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन को फाइनल करना चाहेगी. हालांकि, दोनों ही टीमें इस समय कई चोटिल खिलाड़ियों से परेशान हैं.
ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और टिम डेविड रिकवरी कर रहे हैं, तो वहीं पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी भी बिग बैश लीग (BBL) के दौरान लगी चोट से उबर रहे हैं. बता दें कि, पाकिस्तान को T20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप ए में रखा गया है और टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी.
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया T20I सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | स्थान | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| पहला T20I | 29 जनवरी | लाहौर | शाम 6:30 बजे |
| दूसरा T20I | 31 जनवरी | लाहौर | शाम 6:30 बजे |
| तीसरा T20I | 1 फरवरी | लाहौर | शाम 6:30 बजे |

