U19 World Cup 2026: आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम इंडिया एक बार फिर से अंडर 19 विश्व कप के लिए प्रबल दावेदार मानी जा रही है. क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया 5 बार ये खिताब अपने नाम कर चुकी है और इस बार छठे खिताब की तैयारी कर रही है. टीम इंडिया यूएसए के खिलाफ मैच में अंडर 19 विश्व कप का आगाज करने जा रही है. टीम इंडिया का ये मुकाबला बुलावायो में खेला जाएगा. इस मैच में एक बार फिर से हर किसी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी. उनके पास इस मैच में धमाल मचाने का शानदार मौका होगा. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि आप इस मैच का लाइव टेलीकास्ट कब और किस चैनल पर देख पाएंगे.
Young guns. Big stage. 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 15, 2026
Team India kick off their ICC Men’s U-19 campaign against USA.#ICCMensU19WC 👉#INDvUSA, THU, 15th JAN, 12:45 PM pic.twitter.com/qyCwXsSeuc
IND U19 vs USA U19 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
भारत और यूएसए के बीच मुकाबले से अंडर 19 विश्व कप की शुरुआत होने जा रही है. इस पूरे टूर्नामेंट के लाइव प्रसारण के राइट्स स्टार नेटवर्क के पास हैं. ऐसे में ये मुकाबला टीवी पर देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स चैनल का रिचार्ज होना जरूरी होगा. इसके अलावा अगर आप मोबाइल या लैपटॉप से इसका लाइव प्रसारण देखना चाहते हैं तो जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं.
IND U19 vs USA U19 मैच कितने बजे होगा शुरू?
भारत और यूएसए के बीच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार 1 बजे से होगी. इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.
जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया यूएसए के खिलाफ मैच में जीत हासिल करते हुए टूर्नामेंट का शानदार आगाज करना चाहेगी. इस मैच में हर किसी की नजरें 14 साल के युवा वैभव सूर्यवंशी पर होगी. टीम इंडिया को टूर्नामेंट के ग्रुप ए में रखा गया है.
यहां देखें दोनों टीमों के फुल स्क्वॉड
भारत U19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, उधव मोहन, आरएस अंबरीश, मोहम्मद एनान, हरवंश पंगालिया.
यूएसए U19 टीम: अमरिंदर गिल, साहिल गर्ग, अर्जुन महेश, उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अदनीत झाम्ब, अमोघ अरेपल्ली, नितीश सुदिनी, शिव शनि, अदित कप्पा, साहिर भाटिया, रेयान ताज, अद्वैत कृष्णा, सबरीश प्रसाद, ऋत्विक अप्पीदी, ऋषभ शिम्पी.

