Bangladesh players boycott BPL match Chattogram Royals vs Noakhali Express

BCB डायरेक्टर के खिलाफ खुलकर सामने आए बांग्लादेशी खिलाड़ी, BPL का मैच किया बॉयकॉट

Bangladesh players boycott BPL: बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग को बॉयकॉट कर दिया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर नजमुल इस्लाम के विवादित बयान के बाद ये मामला तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है. खिलाड़ियों ने बांग्लादेशी बोर्ड को धमकी दी थी कि अगर नजमुल इस्लाम ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया तो सभी खिलाड़ी BPL मैचों को बॉयकॉट करेंगे. चटोग्राम रॉयल्स और नोआखली एक्सप्रेस के बीच होने वाले मैच के शुरू होने का समय पूरा हो चुका है लेकिन दोनों ही टीमों में से कोई भी खिलाड़ी स्टेडियम नहीं पहुंचा है. हालांकि, बांग्लादेश बोर्ड की तरफ से इसको लेकर सफाई पेश की थी.

मैच में नहीं पहुंचे दोनों टीमों के खिलाड़ी

खिलाड़ियों की धमकी के बाद चटोग्राम रॉयल्स और नोआखली एक्सप्रेस मैच पर इसका असर दिखा है. गुरुवार को मैच को फिलहाल के लिए डिले किया गया है क्योंकि दोनों में से किसी भी टीम के खिलाड़ी टॉस के वक्त तक मैदान पर नहीं पहुंचे हैं, जो कि लोकल समय के अनुसार 12 बजकर 30 मिनट पर होना था. ईएसपीएन क्रिकइन्फो के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार अथॉरिटी की तरफ से इस बात को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है. 

नजमुल इस्लाम ने क्या कहा था?

बांग्लादेश और भारत के बीच टी20 विश्व कप के वेन्यू को लेकर विवाद चल रहा था. इस पूरे मामले को लेकर अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि बांग्लादेशी टीम विश्व कप के लिए भारत का दौरा करेगी या नहीं? इसी बीच BCB के डायरेक्टर नजमुल इस्लाम का बयान सामने आया था कि अगर बांग्लादेश की टीम टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं बनती है तो इससे बोर्ड का कोई भी नुकसान नहीं होगा बल्कि नुकसान खिलाड़ियों का होगा.उनके इस बयान के बाद खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच तनातनी और भी ज्यादा बढ़ चुकी है, जिसका असर आज BPL के मैच में देखने को मिल रहा है.

इस पूरे मामले को बढ़ता देख पहले बांग्लादेश बोर्ड की तरफ से सफाई पेश की गई थी. अब बोर्ड की तरफ से अपने निदेशक को खुले तौर पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है. नजमुल की आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर बोर्ड की तरफ से ये अहम कदम उठाया गया है. 

ये भी पढ़िए- विराट कोहली के मना करने पर नहीं मानी सिक्योरिटी, सुरक्षा तोड़ने वाले फैन को जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल