T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 का आगाज होने जा रहा है. इस बार विश्व कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में हो रहा है. सभी टीमें एक-एक कर के स्क्वॉड का ऐलान कर रही हैं, इसी बीच कनाडा की तरफ से भी 15 खिलाड़ियों वाली टीम का ऐलान कर दिया है. टी20 विश्व कप के लिए कनाडा की टीम ने एक ऐसे युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाया है जिसका जन्म पंजाब में हुआ था. कनाडा की टीम दूसरी बार टी 20 विश्व कप में हिस्सा ले रही है और टीम को इस बार ग्रुप डी में रखा गया है. आइए आपको भी बताते हैं कि कनाडा के स्क्वॉड में किन 15 खिलाड़ियों को जगह मिल पाई है.
पंजाबी खिलाड़ी को बनाया टीम का कप्तान
टी20 विश्व कप 2026 में पंजाब में जन्में दिलप्रीत सिंह बाजवा को कनाडा की कप्तानी सौंपी गई है. 22 साल के दिलप्रीत एक बेहतरीन युवा खिलाड़ी हैं और साल 2020 में वो कनाडा चले गए थे. पहले वो पंजाब की टीम में अपनी जगह बनाना चाह रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाने पर उन्होंने देश छोड़ने का फैसला किया.
Canada have announced squad for their second Men's #T20WorldCup appearance 👊
— ICC (@ICC) January 14, 2026
More 👇https://t.co/9ldHBdwiSn
कनाडा के लिए दिलप्रीत सिंह बाजवा ने अब तक 9 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं लेकिन पहली बार वो टीम के कप्तान के रूप में खेलने उतरेंगे. टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 4 अर्धशतक हैं तो वहीं स्ट्राइक रेट 133.22 का है. इसके अलावा वो कनाडा के सुपर 60 टी10 टूर्नामेंट में भी खेल चुके हैं.
कनाडा की टीम को मिला मुश्किल ग्रुप
कनाडा की टीम के लिए इस बार टी20 विश्व कप आसान बिल्कुल भी नहीं रहने वाला है. टीम को ग्रुप डी में रखा गया है, जिसमें साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और UAE जैसी टीमें हैं. ऐसे में हर मैच टीम के लिए एक कड़ी चुनौती होगा.
यहां देखें कनाडा का फुल स्क्वॉड
दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), अजयवीर हुंदल, अंश पटेल, डिलन हाइलिगर, हर्ष ठाकर, जसकरनदीप बुट्टर, कलीम सना, कंवरपाल तथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर, शिवम शर्मा, श्रेयस मूव्वा, युवराज समरा

