WPL 2026: यूपी वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन के दम पर विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की पहली जीत हासिल कर ली है. टीम ने हरमनप्रीत कौर की मजबूत मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से मात दी. इस मैच में टीम के लिए एक ऐसा खिलाड़ी मैच विनर बना है जिसे पिछले मैच में रिटायर आउट कर वापस बुला लिया गया था. इस खिलाड़ी ने महज 24 घंटो के अंदर खुद को साबित करते हुए मैनेजमेंट को अपनी गलती की एहसास करवा दिया है. दरअसल, पिछले मैच में टीम को तेज रफ्तार से रनों की दरकार थी लेकिन ये खिलाड़ी तेजी से रन नहीं बना पा रहा था.
Your apology needs to be as loud as your disrespect was.
— TukTuk Academy (@TukTuk_Academy) January 15, 2026
Harleen Deol 🔥🔥 pic.twitter.com/AbEJ6geVtP
27 साल की खिलाड़ी ने की दमदार वापसी
WPL में यूपी के लिए खेल रही हरलीन देओल ने अपनी कमाल की पारी से हर किसी के मुंह पर ताला लगाने का काम किया है. दिल्ली के खिलाफ मैच में हरलीन देओल 36 गेंदों में 47 रनों के स्कोर पर खेल रही थी लेकिन तभी अचानक मैनेजमेंट ने उनको रिटायर आउट कराकर वापस बुलाने का फैसला किया. हरलीन एक कमाल की हिटिंग एबिलिटी रखने वाली बल्लेबाजी हैं, ऐसे में फ्रेंचाइजी के इस फैसले ने हर किसी को चौंका दिया. अगले ही मैच में 24 घंटों के समय के अंदर हरलीन ने बाजी पूरी तरह से पलट दी. उन्होंने मुंबई के खिलाफ मैच में 39 गेंदों में 64 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटीं.
हरलीन देओल की टी20 करियर
विमेंस प्रीमियर लीग में पहली बार हरलीन यूपी के लिए खेल रही हैं. हाल ही में हुए मेगा ऑक्शन में टीम ने उनको खरीदा था. इससे पहले हुए 3 सीजन में वो गुजरात जायंट्स का हिस्सा थीं. WPL के इतिहास में उन्होंने अभी तक 24 मैचों में बल्लेबाजी की है, जिसमें 31.78 की औसत से 604 रन बनाए हैं. इस सीजन यूपी के लिए खेलते हुए वो कमाल की फॉर्म में नजर आ रही हैं. उन्होंने खेले 4 मैचों में 40 से ज्यादा की औसत से 122 रन बना दिए हैं.

