SA 20: साउथ अफ्रीका में इन दिनों फ्रेंचाइजी क्रिकेट की धूम देखने को मिल रही है. इस लीग में कई खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ रहे हैं. पार्ल रॉयल्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में एक ऐसे खिलाड़ी ने कमाल करते हुए इतिहास रच दिया, जिसे आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने खरीदना तक जरूरी नहीं समझा था. इस खिलाड़ी की घातक गेंदबाजी की दम पर पार्ल रॉयल्स की टीम ने जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा. इस मैच में हैट्रिक लेने वाला गेंदबाज कौन है आइए आपको भी बताते हैं.
Ottniel Baartman really said: 'Not on my watch.' 🔒 Taking the @Betway_za Moment of the Match. 🧊🔥#BetwaySA20 #PCvPR #WelcomeToIncredible pic.twitter.com/MbspTQu7h3
— Betway SA20 (@SA20_League) January 15, 2026
बार्टमैन ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास
साउथ अफ्रीका की टी20 लीग के इतिहास में बार्टमैन हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. इस लीग में उनका नाम हमेशा के लिए अमर हो चुका है, ये कहें तो गलत नहीं होगा. उन्होंने प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ मैच में कमाल की गेंदबाजी की. 4 ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने महज 16 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए. पारी के 19वें ओवर में उन्होंने हैट्रिक लेने का कारनामा किया. ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने आंद्रे रसेल को चलता किया. इसके बाद लिजाद विलियम्स को बोल्ड करते हुए उन्होंने पवेलियन की राह दिखाई. तीसरी गेंद पर उन्होंने लुंगी एनगिडी को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की.
रॉयल्स ने पक्की की प्लेऑफ में अपनी जगह
बार्टमैन के इस शानदार प्रदर्शन के दम पर पार्ल रॉयल्स की टीम ने इस मैच में शानदार जीत दर्ज की है तो वहीं प्लेऑफ का टिकट भी पक्का कर लिया है. इस जीत के साथ टीम के नाम इस सीजन में खेले 8 मैचों में 5 जीत हो गई हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. रॉयल्स के अभी 2 मैच और बचे हैं जिनमें जीत हासिल कर टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर खत्म करना चाहेगी. इसके अलावा सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम ने भी प्लऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है.

