India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. फिलहाल दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर इस सीरीज में बराबरी पर है. टीम इंडिया ने पहले वनडे में जीत दर्ज की थी, जबकि न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में बाजी मारी.
ऐसे में अब सीरीज का तीसरा मैच निर्णायक हो गया है और दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. वहीं, इंदौर के मैदान पर भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है, जिसे देखकर कीवी टीम की टेंशन बढ़ जाएगी. तो चलिए एक नजर डालते हैं इंदौर में टीम इंडिया के रिकॉर्ड पर.
इंदौर में कैसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया का वनडे क्रिकेट में अब तक रिकॉर्ड जबरदस्त रहा है. भारतीय टीम ने इंदौर के मैदान पर अब तक कुल 7 वनडे मैच खेले हैं और टीम ने सभी मैचों में जीत हासिल की है. भारत ने इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को धूल चटाई है. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत का अभेद किला है और टीम इंडिया इस रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.
न्यूजीलैंड को पहले भी इंदौर में चटाई है धूल
भारतीय टीम इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड को पहले भी धूल चटा चुकी है. 24 जनवरी 2023 को इंदौरे के मैदान पर दोनों टीमें आमने-सामने आई थी, जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रनों से करारी मात दी थी. उस मुकाबले में पहले बैटिं करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 385 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी कीवी टीम सिर्फ 295 रनों पर ढेर हो गई थी. अब भारतीय टीम एक बार फिर यहां न्यूजीलैंड टीम को धूल चटाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
IND vs NZ: दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, आयुष बदोनी.
न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिश्चियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, ज़ैक फाउल्क्स, मिच हे (विकेटकीपर), काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग.

