Indian-origin ICC official Sanjog Gupta visa denied by Bangladesh

बांग्लादेश ने फिर कर दी ऐसी हरकत कि भड़क उठे भारतीय, ICC अधिकारी को नहीं दिया वीजा, जानें वजह

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है लेकिन भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. कई बार हुई वर्चुअल मीटिंग के बाद भी जब विवाद नहीं सुलझा को आईसीसी ने बांग्लादेश में जाकर फेस टू फेस मीटिंग करने का फैसला किया लेकिन इसमें भी बांग्लादेश की हरकत से विवाद खड़ा हो गया है. आईसीसी के 2 अधिकारी बांग्लादेश बोर्ड के साथ मीटिंग के जा रहे थे लेकिन केवल एक ही पहुंच पाया. इसकी वजह आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता को वीजा नहीं मिल पाना रहा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय होने के चलते उनको वीजा नहीं मिल पाया. ऐसे में अब बोर्ड के एंटी-करप्शन और सिक्योरिटी हेड एंड्रयू एफग्रेव अकेले ही बांग्लादेश पहुंचे हैं.

क्या भारत से बदला ले रहा है बांग्लादेश?

भारतीय मूल के आईसीसी अधिकारी को वीजा नहीं देने के बांग्लादेश के इस फैसले पर भारतीय लोग काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. हर कोई बांग्लादेश के ऊपर बदला लेने का आरोप लगा रहा है. संजोग गुप्ता एक आईसीसी अधिकारी हैं और वो बांग्लादेश मध्यस्थता के लिए जा रहे थे ताकि टी20 विश्व कप आयोजन ठीक ढंग से किया जा सके. इस फेस टू फेस मीटिंग को आईसीसी की तरफ से आखिरी कोशिश भी कहा जा सकता है. इस पूरे मामले में अभी तक आईसीसी की तरफ से कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है. 

बेकार की जिद पर अड़ा बांग्लादेश

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर मचे बवाल को देखते हुए बीसीसीआई ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से सस्पेंड कर दिया था. मिनी ऑक्शन में केकेआर ने उनको 9.20 करोड़ में खरीदा था. इसके जवाब में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि वो टी20 विश्व कप खेलने के लिए भारत का दौरा नहीं करेंगे और इसके लिए बोर्ड की तरफ से सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया था. टीम की मांग है कि उनके मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट किया जाए नहीं तो वो इस विश्व कप का हिस्सा नहीं बनेंगे. 

ये भी पढ़िए- रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड से पहले मुंबई को लगा बड़ा झटका, दिग्गज अजिंक्य रहाणे ने अचानक वापस लिया नाम