Vaibhav Suryavanshi surpasses Virat Kohli in list of most runs Youth One day

U19 World Cup 2026: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, 4 रन बनाते ही बने एलीट लिस्ट का हिस्सा

U19 World Cup 2026: टीम इंडिया के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों अंडर 19 विश्व कप में अपना जलवा बिखेर रहे हैं. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 4 रन बनाते ही एक बड़ा कारनामा कर दिया है. यूथ वनडे में उन्होंने रनों के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने यूथ वनडे की 20 वीं पारी खेलते हुए ये कमाल किया है. उनके पास यूएसए के खिलाफ मैच में भी विराट को पीछे करने का मौका था लेकिन वो फ्लॉप रहे थे और ऐसा नहीं हो पाया था. इसी के साथ उन्होंने एक एलीट लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली है.

विराट कोहली से आगे निकले वैभव 

यूथ वनडे मैचों की बात करें तो विराट कोहली ने 28 मैचों की 25 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 978 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 46.57 का रहा है. साथ ही विराट के नाम यूथ वनडे में एक शतक तो वहीं 6 अर्धशतक जड़े हैं. वैभव ने अब उनको पीछे छोड़ दिया है. यूथ वनडे खेलते हुए अपने करियर की 20वीं पारी में उन्होंने 51.31 की औसत से रन बनाते हुए कोहली को पीछे छोड़ा. अब उनके नाम 978 रन हो गए हैं और बांग्लादेश के खिलाफ उनकी पारी जारी है.

यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

यूथ वनडे में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रनों के मामले में अब वैभव 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं. यहां देखें पूरी लिस्ट

क्रम संख्याखिलाड़ी का नामभारत के लिए YODIs में रन
1विजय जोल1404 रन
2यशस्वी जायसवाल1386 रन
3तन्मय श्रीवास्तव1316 रन
4उन्मुक्त चंद1149 रन
5शुभमन गिल1149 रन
6सरफराज खान1080 रन
7वैभव सूर्यवंशी*1001 रन*

सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने का मौका

वैभव सूर्यवंशी के पास इसके अलावा एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. वो यूथ वनडे में एक हजार रन पूरा करने के बेहद करीब हैं. भारत के लिए यूथ वनडे में सबसे तेज एक हजार रन पूरा करने के लिए शुभमन गिल के नाम है. उन्होंने 13 पारियों में मुकाम हासिल किया था तो वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर उन्मुक्त चंद का नाम है, उन्होंने 18 मैचों में उपलब्धि हासिल की थी. वैभव के पास इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच सकते हैं. 

ये भी पढ़िए- Vijay Hazare Trophy: इन 2 टीमों के बीच होगा रोमांचक फाइनल, कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव मैच?