IND vs NZ: टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका होगा. अगर वो बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बना लेते हैं तो वनडे इंटरनेशनल में 3 हजार रन पूरा कर लेंगे. इसी के साथ वो ऐसा करने वाले सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. इससे पहले ये रिकॉर्ड सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के नाम था. उन्होंने 72 पारियों में 3 हजार रनों का आंकड़ा पार किया था. गिल के साथ-साथ श्रेयस अय्यर के पास भी इस मैच में 3 हजार रन पूरा करने का मौका होगा.
Shubman Gill is on the brink of history :
— CricPal (@AnupPalAgt) January 17, 2026
With 2,930 runs in 60 innings, he needs just 70 runs to reach the 3,000 run milestone in the 3rd ODI vs NZ at Indore.
If he gets it tomorrow, he’ll become the fastest Indian & 2nd fastest ever [61 innings] to the mark, trailing only… pic.twitter.com/aCtRnguHrt
वनडे में गिल का है शानदार रिकॉर्ड
वनडे इंटरनेशनल में शुभमन गिल टीम इंडिया ने नए कप्तान हैं. इस फॉर्मेट में उनका रिकॉर्ड बेहद ही शानदार रहा है. उन्होंने अब तक खेले 60 वनडे मैचों में 2930 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका औसत 56.34 की औसत से रन बनाए हैं. अपने इस छोटे से करियर में गिल कुल 8 शतक और 17 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं. साल 2026 में गिल कमाल के रंग में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले 2 मैचों में अर्धशतक जड़े हैं. दोनों ही मैचों में उन्होंने 56-56 रन बनाए हैं.
श्रेयस के पास भी होगा 3 हजार रन पूरे करने का मौका
श्रेयस अय्यर के पास भी इस मैच में 3 हजार रन पूरा करने का मौका होगा. अगर वो गिल से पहले ये कारनामा कर पाते हैं तो वो इस आंकड़े तक सबसे तेज पहुंचने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. अय्यर के पास दूसरे वनडे में ये मुकाम हासिल करने का मौका थे लेकिन वो सिर्फ 8 रन ही बना पाए थे. तीसरे वनडे में अगर वो 27 रन बनाते ही उपलब्धि हासिल कर लेंगे. आखिरी वनडे में टीम इंडिया सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी. फिलहाल ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है और जो भी टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी वो सीरीज अपने नाम कर ली है.

