WPL 2026 RCB vs DC

WPL 2026: RCB का विजय रथ रोकने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव एक्शन

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग में 11वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा. आरसीबी की टीम इस सीजन कमाल की लय में नजर आ रही है और जीत की हैट्रिक लगा चुकी है. दूसरी तरफ दिल्ली की टीम भी 2 लगातार मुकाबले हारने के बाद विनिंग ट्रैक पर लौट चुकी है. इस मैच में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या दिल्ली की टीम आरसीबी के विजय रथ को रोक पाएगी या नहीं. ये मुकाबला नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा और इस सीजन ये इस मैदान का आखिरी मैच होगा. ऐसे में चलिए आपको भी बताते हैं कि ये मैच आप कब और कहां देख पाएंगे.

कब होगा DC vs RCB के बीच का मैच?

आरसीबी और दिल्ली के बीच का ये मुकाबला 17 जनवरी को खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगा. इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों की कप्तान मैदान पर टॉस के लिए उतरेगी. 

DC vs RCB मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?

आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच का ये मुकाबला बाकी मैचों की तरह स्टार नेटवर्क पर टेलीकास्ट किया जाएगा. अगर आप टीवी पर इस मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स चैनल का रुख कर सकते हैं. इसी के साथ अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर इसको देखना चाहते हैं तो इसके लिए जियो हॉटस्टार ऐप पर जाना होगा. 

DC vs RCB कैसी होगी पिच?

डी वाई पाटिल स्टेडियम में हुए 9 मैचों में अभी तक सभी टॉस जीतने वाले कप्तानों में पहले गेंदबाजी करने का फैसला ही किया है. पारी की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है लेकिन बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाज हावी होते दिखते हैं. बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम के लिए ओस एक बड़ी दिक्कत बन सकती है. 

यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: ग्रेस हैरिस, स्मृति मांधना (कप्तान), डी हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नाइक, राधा यादव, नडीन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल

दिल्ली कैपिटल्स: शेफ़ाली वर्मा, लिज़ेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वुलफ़ार्ट, जेमिमाह रॉड्रिग्स (कप्तान), मरीज़ान काप, निकी प्रसाद, शिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा

ये भी पढ़िए- अक्षर पटेल उनसे काफी आगे…’, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने रवींद्र जडेजा की काबिलियत पर खड़े किए सवाल