U19 World Cup 2026, Vaibhav Suryavanshi: ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के 14 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए इतिहास रच दिया. इस मैच में वैभव ने सिर्फ 67 गेंदों में 72 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के भी जड़े. इस पारी के साथ ही वैभव ने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को पछाड़कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है.
वैभव सूर्यवंशी ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरते ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी और सिर्फ 30 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया. वैभव ने सिर्फ 67 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों के साथ 72 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस शानदार पारी के साथ ही वह मेन्स U19 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने यह रिकॉर्ड 14 साल और 296 दिन की उम्र में बनाया.
इससे पहले यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के शाहिदुल्लाह कमाल के नाम था, जिन्होंने 2014 में 15 साल और 19 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था. वहीं, पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम अब तीसरे नंबर पर खिसक गए, जिन्होंने 2010 में 15 साल और 92 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा था.
ICC U19 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी
- 14 साल 296 दिन – वैभव सूर्यवंशी (IND19) बनाम BAN19, बुलावायो, 2026
- 15 साल 19 दिन – शाहिदुल्लाह कमाल (AFG19) बनाम WI19, 2014
- 15 साल 92 दिन – बाबर आजम (PAK19) बनाम WI19, 2010
- 15 साल 125 दिन – परवेज मलिकजई (AFG19) बनाम FIJ19, 2016
- 15 साल 132 दिन – शरद वेसावकर (NEP19) बनाम ENG19, 2004
विराट कोहली को भी छोड़ा पीछे
इसके अलावा, वैभव ने अपनी इस पारी के दौरान युवा ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में सिर्फ 4 रन बनाते ही एक बड़ा कारनामा कर दिया है. उन्होंने केवल 20 U19 वनडे मैचों में 1047 रन बना लिए हैं, जबकि विराट ने 28 मैचों में 978 रन बनाए थे. इस लिस्ट में पहले नंबर पर विजय जोल हैं, जिन्होंने 36 मैचों में 1404 रन बनाए हैं.
🚨 14 YEAR OLD VAIBHAV SURYAVANSHI SHOW 🚨
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) January 17, 2026
– Vaibhav Suryavanshi smashed 30 ball 50* against Bangladesh U19 in ICC U19 World Cup 2026 🔥
– This is the fastest fifty of U19 WC 2026. He smashed 6 fours and 3 sixes till now 👏🏻
– What's your take 🤔 pic.twitter.com/iA3cSD6mqn
यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
- विजय जोल – 1404 रन
- यशस्वी जायसवाल – 1386 रन
- तन्मय श्रीवास्तव – 1316 रन
- उन्मुक्त चंद – 1149 रन
- शुभमन गिल – 1149 रन
- सरफराज खान – 1080 रन
- वैभव सूर्यवंशी* – 1001 रन*
- विराट कोहली – 978 रन

