India vs New Zealand 3rd ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. फिलहाल सीरीज बराबरी पर है और दोनों ही टीमें एक-एक मैच जीत चुकी है. भारत ने पहला वनडे मैच जीता था, जबकि न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में बाजी मारी थी.
ऐसे में अब सबकी नजरें सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले पर टिकी है, जिसमें दोनों टीमें जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी एक्शन में नजर आएंगे. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.
इंदौर में होगा निर्णायक मुकाबला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में दोनों ही टीमों के पास जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करने का मौका है. हालांकि, इंदौर में भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. टीम इंडिया इस मैदान पर अब तक कोई वनडे मैच नहीं हारी है और सभी 7 मैच जीते हैं.
इंदौर में भले ही भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा हो, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम भी कम नहीं है. दूसरे वनडे में कीवी टीम ने भारत को 7 विकेट से हराया था. ऐसे में इस मुकाबले में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है.
IND vs NZ 3rd ODI: कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला इंदौर में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. वहीं, आधे घंटे पहले यानी 1 बजे टॉस होगा.
IND vs NZ 3rd ODI: कहां देख पाएंगे लाइव?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा, भारतीय फैंस जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
IND vs NZ 3rd ODI: फ्री में कहां देख लाइव मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी किया जाएगा. आप यहां फ्री में लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.
IND vs NZ 3rd ODI: दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आयुष बडोनी.
न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिश्चियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), जैक फाउल्क्स, मिच हे (विकेटकीपर), काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग.

