India vs New Zealand T20I Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है. वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20I सीरीज खेली जानी है. T20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा.
इस मैच के लिए टीम इंडिया नागपुर पहुंच गई है. कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या समेत कई खिलाड़ी रविवार को नागपुर पहुंचे. ये टी20 सीरीज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया की आखिरी सीरीज है, जहां टीम अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
T20 सीरीज के लिए नागपुर पहुंची टीम इंडिया
21 जनवरी से शुरू हो रहे न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया के कई खिलाड़ी रविवार (18 जनवरी) नागपुर पहुंच गए हैं. इसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, ईशान किशन,शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल का नाम शामिल है. ये सभी खिलाड़ी आज से मैदान पर अभ्यास भी शुरू कर देंगे.
हालांकि, टीम के कुछ खिलाड़ी अभी भी इंदौर में तीसरे वनडे मैच में व्यस्त हैं. वनडे सीरीज खेल रहे कुछ खिलाड़ी टी20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं, जिसमें श्रेयस अय्यर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह का नाम शामिल है. टीम के इंडिया के बाकी बचे खिलाड़ी और न्यूजीलैंड की टीम 19 जनवरी को नागपुर पहुंचेगी.
VIDEO | Cricketers Hardik Pandya, Surya Kumar Yadav, and Abhishek Sharma arrive in Nagpur for the first T20I against New Zealand.
— Press Trust of India (@PTI_News) January 17, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/4sXaC3uU8F
टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर (पहले तीन मैचों के लिए), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन, रवि बिश्नोई.
भारत vs न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
| मैच | तारीख | स्थान | समय |
|---|---|---|---|
| पहला मैच | 21 जनवरी | विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर | शाम 7 बजे |
| दूसरा मैच | 23 जनवरी | शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर | शाम 7 बजे |
| तीसरा मैच | 25 जनवरी | बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी | शाम 7 बजे |
| चौथा मैच | 28 जनवरी | डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम | शाम 7 बजे |
| पांचवां मैच | 31 जनवरी | ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम | शाम 7 बजे |

