Daryl Mitchell

IND vs NZ: डेरिल मिचेल ने ठोका बैक टू बैक शतक, भारतीय सरजमीं पर ऐसा कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

IND vs NZ, Daryl Mitchell Century Record: भारत के खिलाफ जबरदस्त फॉर्म में चल रहे न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने इंदौर में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में एक और शतक जड़ दिया है. यह मिचेल का सीरीज में लगातार दूसरा शतक है. मिचेल ने 106 गेंदों में 2 छक्के और 10 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया.

यह उनके वनडे करियर का कुल 9वां और भारत के खिलाफ चौथा शतक रहा. इस शानदार पारी के साथ ही मिचेल ने भारत के खिलाफ एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो आज तक कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया था.

डेरिल मिचेल ने जड़ा लगातार दूसरा शतक

इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 5 रन पर 2 विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए डेरिल मिचेल ने पारी को संभाला और उन्होंने तीसरे विकेट के लिए विल यंग (30 रन) के साथ 53 रन की अहम साझेदारी की. यंग के आउट होने के बाद मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर 219 रनों की मजबूत साझेदारी की. मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 106 गेंदों पर शतक जड़ दिया.

उन्होंने 131 गेंदों पर 137 रनों की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. उन्हें मोहम्मद सिराज ने कुलदीप यादव के हाथों कैच आउट कराया. यह मिचेल का भारतीय सरजमीं पर वनडे में चौथा शतक रहा. इसी के साथ उन्होंने भारत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कई दिग्गज खिलाड़ियों की बराबरी कर ली है.

मिचेल से पहले ऑस्ट्रेलिया के मॉर्क वॉ और डेविड वार्नर, न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल और श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने भी भारतीय सरजमीं पर 4-4 शतक लगा चुके हैं. फिलहाल भारत में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और क्विंटन डिकॉक के नाम है. दोनों ने 7-7 शतक जड़े हैं.

डेरिल मिचेल ने रचा इतिहास

इस पारी के साथ ही डेरिल मिचेल ने भारतीय सरजमीं पर इतिहास रच दिया है. मिचेल ने तीसरे वनडे में 56 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और भारत के खिलाफ लगातार दूसरे सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले कीवी बल्लेबाज बन गए. उनसे आगे अब सिर्फ केन विलियमसन हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ 2014 में लगातार 5 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए थे.

इसके अलावा, डेरिल मिचेल अब दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने भारत की सरजमीं पर भारत के खिलाफ लगातार 5 पारियों में 50+ रन बनाए है. इससे पहले कोई भी बल्लेबाज भारत में यह कमाल नहीं कर पाया था. मिचेल का यह सिलसिला 2023 ODI वर्ल्ड कप से ही लगातार जारी है. उन्होंने भारत में पिछली 5 पारियों में भारत के खिलाफ 130, 134, 84, 131* और 137 रन बनाए हैं.

भारत में डेरिल मिचेल की पिछली 5 वनडे पारी

  • 130 रन – 2023 ODI वर्ल्ड कप
  • 134 रन – 2023 ODI वर्ल्ड कप (सेमीफाइनल)
  • 84 रन – पहला वनडे (मौजूदा सीरीज)
  • 131* रन – दूसरा वनडे (मौजूदा सीरीज)
  • 131 रन – तीसरा वनडे (मौजूदा सीरीज)

ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी मूल के 42 खिलाड़ियों को मिला भारतीय वीजा! ICC ने ऐसे सुलझाया मसला