WPL 2026, RCB

WPL 2026 Points Table: RCB की बादशाहत बरकरार, दिल्ली की टीम सबसे फिसड्डी, देखें पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

WPL 2026 Points Table: महिला प्रीमियर लीग 2026 में नवी मुंबई में खेले जाने वाले शुरुआती 11 मुकाबले अब खत्म हो चुके हैं. अब WPL 2026 के बाकी मैच वडोदरा के स्टेडियम में खेले जाएंगे, जिसकी शुरुआत 19 जनवरी से होगी. शनिवार 17 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सीजन का 11वां मुकाबला खेला गया, जिसमें RCB ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.

यह स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी टीम की इस सीजन में लगातार चौथी जीत रही. इस जीत के साथ ही आरसीबी ने पॉइंट्स टेबल में अपनी बादशाहत कायम रही. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की हालत सबसे खराब है. तो चलिए एक नजर डालते हैं WPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में सभी टीमों के हाल पर.

RCB लगातार चौथी जीत के साथ टॉप पर

WPL 2026 के शुरुआती 11 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में बदलाव भी देखने को मिला है. शुरुआती तीन मैच हारने वाली यूपी वॉरियर्स की टीम ने लगातार दो जीत दर्ज कर शानदार वापसी की है. वहीं डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस की स्थिति कमजोर हुई है. फिलहाल पॉइंट्स टेबल पर में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली RCB का दबदबा देखने को मिल रहा है.

RCB ने अब तक चार मैच खेले हैं और चारों में जीत हासिल की है. 8 अंकों और 1.600 के शानदार नेट रन रेट के साथ टीम टेबल में पहले नंबर पर बनी हुई है. वहीं, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को लगातार दो मैचों में हार झेलनी पड़ी है. इसके बावजूद टीम 5 मैचों में 2 जीत और 3 हार के साथ 4 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है. मुंबई का नेट रन रेट अभी 0.151 है.

दिल्ली की हालत सबसे खराब

पॉइंट्स टेबल में फिलहाल तीसरे नंबर पर गुजरात जायंट्स की टीम है. गुजरात की टीम ने 4 मैचों में 2 जीत और 2 हार दर्ज की हैं. उनका नेट रन रेट -0.319 का है. वहीं, शुरुआती तीन मैचों में हार के बाद यूपी वॉरियर्स ने अपने पिछले दो मैच जीतकर 5 मुकाबलों में 4 अंक हासिल कर लिए हैं और अब वह चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं. टीम का नेट रन रेट भी -0.483 हो गया है.

वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स की कप्‍तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की हालत सबसे खराब है. दिल्ली ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और अब वह पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर हैं. दिल्ली का नेट रन रेट -0.856 है.

WPL 2026 पॉइंट्स टेबल का हाल

स्थानटीममैचजीतनेट रन रेट
1रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु44+1.600
2मुंबई इंडियंस52+0.151
3गुजरात जायंट्स42-0.319
4यूपी वॉरियर्स52-0.483
5दिल्ली कैपिटल्स41-0.856

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: 3 मैचों में 352 रन… डेरिल मिचेल ने रच दिया इतिहास, ग्लेन फिलिप्स के साथ की रिकॉर्ड साझेदारी