PAK vs AUS: 7 फरवरी से शुरु हो रहे टी 20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान के दौरे पर जा रही है. इस सीरीज को टी20 विश्व की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. इस दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 17 खिलाड़ियों के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जो टीम सामने आई है वो काफी चौंकाने वाली है. टीम ने कई बड़े खिलाड़ियों को इस सीरीज का हिस्सा नहीं बनाया है तो वहीं टीम की कमान मिचेल मार्श के हाथों में होगी. आइए आपको भी बताते हैं कि इस सीरीज का शेड्यूल कैसा होगा और ऑस्ट्रेलिया की टीम किस प्रकार है.
Introducing our 17-player men's squad for the T20 International Series against Pakistan in Lahore later this month 🇵🇰 pic.twitter.com/XcD17Bxyib
— Cricket Australia (@CricketAus) January 19, 2026
बड़े खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया ने दिया आराम
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस स्क्वॉड में जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल और नाथन एलिस जैसे सितारों को आराम देने का फैसला किया है. एक तरह से कहा जाए कि ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ बी टीम उतारी है तो गलत नहीं होगा. ये सभी खिलाड़ी टी 20 विश्व के लिए लिए टीम का हिस्सा होंगे. वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए मैनेजमेंट की तरफ से ये फैसला लिया गया है. टीम में तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन और ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स को शामिल किया गया है, जो कि बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
PAK vs AUS टी20 सीरीज का शेड्यूल
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच इस सीरीज की शुरुआत 29 जनवरी से होने जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 31 जनवरी तो वहीं तीसरा मैच 1 फरवरी को खेला जाएगा. सीरीज के सभी मुकाबले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे. पाकिस्तान की तरफ से अभी इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान नहीं किया है.
पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, जैक एडवर्ड्स, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मिच ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा.

