T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से शुरू होने जा रहे टी 20 विश्व कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. टीम के स्टार तेज गेंदबाज और पूर्व कप्तान पैट कमिंस विश्व कप के शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो गए हैं. पैट कमिंस इंजरी के चलते एशेज सीरीज के भी सभी मैचों का हिस्सा नहीं बन पाए थे और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भी वो उपलब्ध नहीं है. ऑस्ट्रेलिया के चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने अपडेट देते हुए इस बात की पुष्टि की है. ऐसा भी हो सकता है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप स्टेज के सभी मैच उनके बिना ही खेले.
🚨 BREAKING: Pat Cummins has been ruled out of Australia’s opening T20 World Cup match.
— Arshy (@imArshit) January 19, 2026
✅ Update: Tim David has been declared fit and is available for selection.#T20WorldCup2026 pic.twitter.com/yviqxVH1Lm
इंजरी से परेशान ऑस्ट्रेलिया की टीम
टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए खिलाड़ियों की चोट एक बड़ी समस्या साबित हो रही है. टीम के कई खिलाड़ी इंजरी से जूझ रहे हैं. जोश हेजलवुड और ऑलराउंडर टिम डेविड भी इस समय चोट से उभरने का प्रयास कर रहे हैं. टीम के चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने इन दोनों को लेकर भी जानकारी देते हुए बताया कि डेविड अब विश्व कप के लिए पूरी तरह से फिट हो गए हैं तो वहीं हेजलवुड सही ट्रैक पर हैं और जल्द ही पूरी तरह से पिट हो जाएंगे.
इंजरी के चक्कर में एशेज में केवल एक ही मैच खेला
पैट कमिंस बैक इंजरी के चलते अहम एशेज सीरीज में महज 1 ही मुकाबला खेल पाए थे. इस मैच में उन्होंने टीम की कप्तानी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए थे और टीम को सीरीज जिता दी थी. तीसरे टेस्ट में खेलने के बाद वो वापस अपना रिहैब करने में जुट गए थे. पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के लिए 57 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 23.57 की शानदार औसत से 66 विकेट अपने नाम किए हैं.
ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 11 फरवरी को करने वाली है. टीम आयरलैंड के सामने मैच खेलने के लिए उतरेगी. टीम की कमान मिचेल मार्श के हाथों में होगी. इसके बाद टीम का दूसरा मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ 13 फरवरी को होगा. टीम ग्रुप स्टेज के मैच श्रीलंका में खेलने वाली है.

