WPL 2026 RCB vs GG

WPL 2026: RCB से हार का बदला लेने उतरेगी गुजरात जायंट्स, लगातार 5वीं जीत की तलाश में स्मृति मंधाना

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में 12वां मुकाबला आरसीबी और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाना है. जोनों टीमों के बीच ये इस सीजन का दूसरा मुकाबला होगा. इससे पहले हुए मैच में गुजरात को 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में एशले गार्डनर की कप्तानी में गुजरात जायंट्स की टीम आरसीबी से बदला लेने के लिए उतरेगी. आरसीबी की टीम इस सीजन कमाल की लय में नजर आ रही है. टीम ने अभी तक खेले 4 मैच खेले हैं, जिसमें चारों में जीत दर्ज की है. ऐसे में गुजरात के लिए आरसीबी का विजय रथ रोक पाना आसान नहीं होगा.

RCB और GG के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच हमेशा से ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला है. अभी तक विमेंस प्रीमियर लीग में दोनों के बीच 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें से आरसीबी ने 4 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं गुजरात को 3 मैचों में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच ये चौथा मैच होगा और गुजरात की टीम हेड टू हेड आंकड़ों में सुधार की तरफ देख रही होगी.

कहां देख पाएंगे RCB और GG के बीच का मैच?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच का ये मुकाबला 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर टॉस के लिए उतरेंगे. फैंस इस मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. इसी के साथ अगर मोबाइल पर इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं तो उसके लिए जियो हॉटस्टार ऐप का रुख करना होगा.

पॉइंट्स टेबल में क्या हो दोनों टीमों की स्थिति?

आरसीबी की टीम 4 मैचों में 4 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है. टीम के 8 अंक हो चुके हैं और अभी तक टूर्नामेंट में टीम को एक भी हार नहीं मिली है. इसके अलावा गुजरात की बात करें तो टीम ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें से 2 मैचों में हार का सामना किया है तो वहीं 2 में जीत हासिल की है. पॉइंट्स टेबल में टीम 4 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (सी), ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नाइक, राधा यादव, नादीन डी क्लर्क, प्रेमा रावत, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे, लॉरेन घंटी

गुजरात जायंट्स महिला: सोफी डिवाइन, बेथ मूनी (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, एशले गार्डनर (सी), जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, शिवानी सिंह, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर

ये भी पढ़िए- न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में क्यों हार गई टीम इंडिया? सुनील गावस्कर ने बताई हैरान करने वाली वजह