South Africa star David Miller got injured in SA 20

T20 World Cup 2026 से पहले साउथ अफ्रीका की बढ़ी टेंशन, धाकड़ फिनिशर हुआ चोटिल

T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है. टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेविड मिलर चोटिल हो गए हैं. विश्व कप की शुरुआत से पहले मिलर की इंजरी अफ्रीकी टीम के लिए बड़ी टेंशन खड़ी कर रही है. साउथ अफ्रीका फ्रेंचाइजी लीग में पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते हुए उनको इंजरी हुई, जिसके बाद वो बल्लेबाजी करने के लिए भी नहीं उतर पाए. चोट कितनी गंभीर है अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन टी20 विश्व कप के काउंटडाउन के बीच टीम के लिए ये डराने वाली खबर है.

SA 20 के मैच में चोटिल हुए मिलर

डेविड मिलर साउथ अफ्रीका के फ्रेंचाइजी लीग में पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते हैं. सोमवार को खेले गए जोबर्ग सुपर किंग्स और पार्ल रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में फील्डिंग करते हुए उनको चोट लगी है. चोट लगने के बाद सुपर किंग्स की पारी के 16वें ओवर में वो मैदान से बाहर चले गए. मिलर की तरफ से भी चोट के बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता, इसको लेकर कल ही पता चल पाएगा. ये अच्छा नहीं है.”

मिलर साउथ अफ्रीका के लिए 133 मैचों की 117 पारियों में बल्लेबाजी कर चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 140 से ज्यादा की औसत से 2630 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 32.87 का रहा है. टी20 इंटरनेशनल में मिलर 2 बार शतक तो वहीं 8 बार अर्धशतक जड़ चुके हैं.

चोटिल होने वाले तीसरे खिलाड़ी बने मिलर

टी20 विश्व कप 2026 के लिए साउथ अफ्रीका का जो स्क्वॉड सामने आया है उसके 3 खिलाड़ी इंजरी का शिकार बन चुके हैं. टीम के बल्लेबाज टोनी डी जॉर्जी हैमस्ट्रिंग की इंजरी के उभर रहे हैं तो वहीं डोनोवन फरेरा का कंधा भी फ्रैक्चर हो चुका है. ऐसे में अब मिलर चोटिल होने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले टीम के लिए इन खिलाड़ियों की इंजरी बड़ी परेशानी बन सकती है. 

ये भी पढ़िए- T20 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज के लिए ‘रेड अलर्ट’, नेपाल के बाद अब अफगानिस्तान ने भी दिखाए दिन में तारे