IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज 21 जनवरी, बुधवार से होने जा रहा है. नागपुर में सीरीज का पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा. सीरीज के पहले 3 मैच के लिए न्यूजीलैंड की टीम में एक घातक गेंदबाज की एंट्री हो चुकी है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि वनडे सीरीज में टीम इंडिया की नाक में दम करने वाले क्रिस्टन क्लार्क ही हैं. पहले वो केवल वनडे सीरीज के लिए ही भारत के दौरे पर थे लेकिन माइकल ब्रेसवेल और एडम मिल्ने की इंजरी के चलते उनके स्क्वॉड में शामिल कर लिया गया है.
Northern Districts bowling all-rounder Kristian Clarke will remain with the BLACKCAPS in India after being added to the T20 squad for the first three matches of the upcoming five-game series, starting in Nagpur on Wednesday night (Thursday 2.30am NZT).
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) January 20, 2026
Meanwhile, Michael… pic.twitter.com/8gdK0LQSyy
वनडे सीरीज में किया था कमाल का प्रदर्शन
टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के लिए अपना डेब्यू करने वाले क्रिस्टन क्लार्क को उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. उन्होंने वनडे सीरीज में घातक गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया. 3 मैचों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा 7 विकेट हासिल किए. इसी के साथ 2 मैचों में उन्होंने विराट कोहली को भी अपना शिकार बनाया. हेड कोच रॉब वॉल्टर ने बताया कि क्लार्क को बॉलिंग कवर के रूप में टीम में शामिल किया गया है क्योंकि टीम को तेज गेंदबाजों के वर्कलोड का भी खास ध्यान रखना होता है.
कीवी टीम के 2 गेंदबाज हुए चोटिल
क्रिस्टन क्लार्क को टी20 सीरीज में जगह मिलने की वजह 2 खिलाड़ियों की चोट है. एडम मिल्ने साउथ अफ्रीका में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते हुए चोटिल हुए हैं. सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए खेलते हुए उनको रविवार को हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी. मैनेजमेंट फिलहाल उनकी इंजरी पर नजर बनाए हुए है. इसके अलावा वनडे में कप्तानी करने वाले माइकल ब्रेसवेल भी आखिरी वनडे में चोटिल हो गए थे, जिसके चलते वो भी पहले 3 टी20 मैचों से बाहर हो चुके हैं.

