India vs New Zealand 1st T20I Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड ने 2-1 से वनडे सीरीज में जीती थी. ऐसे में अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया की नजरें टी20 सीरीज अपने नाम कर कीवी टीम से हिसाब चुकता करने पर टिकी होगी. टी20 सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के मैदान पर खेला जाना है. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.
IND vs NZ पहला टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 21 जनवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस किया जाएगा.
कहां देखें लाइव मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले टी20 मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा, फैंस जियोहॉटस्टार ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
फ्री में कहां देखें लाइव?
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच लाइव टेलीकास्ट डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाएगा. भारतीय क्रिकेट फैंस यहां फ्री में लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.
T20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई.
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), जैकब डफी, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, रचिन रविंद्र, टिम रॉबिन्सन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स और ईश सोढ़ी.

