ICC Rankings: आईसीसी की तरफ से वनडे इंटरनेशनल में बल्लेबाजों की नई रैंकिंग जारी कर दी गई है. इस बार की रैंकिंग में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को काफी नुकसान हुआ है. दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की बादशाहत खत्म हो चुकी है और अब वो एक पायदान के नुकसान के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल को उनके धमाकेदार प्रदर्शन का इनाम मिला है और अब वो वनडे इंटरनेशनल में नंबर 1 के बल्लेबाज बन गए हैं. विराट को अलावा रोहित शर्मा को भी रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है और अब वो चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं.
Virat Kohli's reign as the No.1 ODI batter is over as an in-form New Zealander rises to the top 😲
— ICC (@ICC) January 21, 2026
Details 👇https://t.co/G5NUvco7AM
टॉप 10 में 4 भारतीय खिलाड़ी
ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का दबदबा एक बार फिर से नजर आ रहा है. टीम इंडिया के 4 बड़े नाम टॉप 10 में जगह बनाए हुए हैं. विराट कोहली 795 रेटिंग के साथ नंबर 2 पर हैं तो वहीं रोहित शर्मा नंबर पर पहुंच गए हैं. वनडे कप्तान शुभमन गिल को कोई नुकसान नहीं हुआ है और वो पांचवें नंबर पर बने हुए हैं. श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खराब प्रदर्शन के चलते टॉप 10 से बाहर हो गए हैं तो वहीं इसमें नई एंट्री केएल राहुल की हुई है. अब वो नंबर 10 पर पहुंच गए हैं.
विराट की रेटिंग में हुआ सुधार
विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में कमाल का प्रदर्शन कर के भी नंबर 1 का ताज नहीं बचा पाए. इसका कारण डेरिल मिचेल का अद्भुत प्रदर्शन रहा. हालांकि, विराट की रेटिंग में इजाफा हुआ है. अब उनकी 795 अंक हो गए हैं. डेरिल मिचेल 845 रेटिंग के साथ नंबर 1 पर पहुंच गए हैं.
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में मिचेल ने बेहद ही कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने खेले 3 मैचों में 352 रन बनाए थे और वो सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं. इसके बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है. उन्होंने 3 मैचों में 240 रन बनाए थे.

