England announce playing 11 for 1st ODI against Sri Lanka

SL vs ENG: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, लगभग 2 साल बाद टीम में लौटा एक खिलाड़ी

SL vs ENG: इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के दौरे पर है. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 मैचों की सीरीज होगी. 22 जनवरी से सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस दौरे पर पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी और इसके बाद 3 मैचों की टी20 सीरीज भी होगी. टी20 सीरीज को विश्व कप की तैयारी के तौर पर देखा जा सकता है. पहले वनडे मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 का ऐलान भी हो चुका है. इस सीरीज में टीम की कप्तानी हैरी ब्रूक के हाथों में होगी. इसी के साथ एक खिलाड़ी 2 साल के लंबे इंतजार के बाद इंग्लैंड की वनडे टीम में वापसी कर रहा है. आइए आपको भी बताते हैं कि पहले वनडे के लिए कैसी दिख रही है इंग्लैंड की प्लेइंग 11…

जैक क्रॉली की हुई वनडे टीम में वापसी

न्यूजीलैंड की वनडे टीम में जैक क्रॉली की एक बार फिर से लंबे इंतजार के बाद वापसी हो चुकी है. क्रॉली ने आखिरी बार साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे. इसके बाद से वो वनडे टीम का हिस्सा नहीं बन पाए लेकिन टेस्ट टीम का हिस्सा लगातार रहे हैं. ओपनिंग के लिए जैक क्रॉली को अब बेन डकेट की साथ मिलेगा. क्रॉली ने अब तक टीम के लिए खेले 8 वनडे मैचों में 199 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. 

पहले वनडे मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, सैम करन, जेमी ओवरटन, लियम डॉसन, आदिल राशिद

श्रीलंका भी कर चुकी है स्क्वॉड का ऐलान

इस सीरीज के लिए श्रीलंका की तरफ से भी स्क्वॉड का ऐलान भी हो चुका है. टीम की कप्तानी एक बार फिर से चरिथ असलंका के हाथों में होगी. इसके अलावा दुशमंथा चमीरा, धनंजय डी सिल्वा की भी वनडे टीम में वापसी हुई है. ऐसा है श्रीलंका का स्क्वॉड

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, पवन रत्नायके, धनंजय डी सिल्वा, जेनिथ लियानगे, कामिंदु मेंडिस, डुनिथ वेल्लागे, वानिंदु हसरंगा, जेफरी वांडरसे, महीश तीक्ष्णा, मिलन रत्नायके, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, ईशान मलिंगा

ये भी पढ़िए- ICC Rankings में विराट कोहली से छिना नंबर 1 का ताज, न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने खत्म की बादशाहत