AFG vs WI: अफगानिस्तान की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली है. इस मैच में जीत के साथ ही टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इस मैच में अफगानिस्तान की तरफ से मुजीब उर रहमान ने हैट्रिक लेकर इतिहास रचने का काम किया. टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 189 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी वेस्टइंडीज की टीम महज 150 रन ही बना पाई. टी20 विश्व कप 2026 से पहले टीम का इस तरह का प्रदर्शन कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है.
Sediqullah Atal smashed 3 sixes and two boundaries on his way to an outstanding knock of 53 off just 42 balls, which helped Afghanistan to post 189/4 runs on the board. Enjoy his batting highlights here. 👏👇#AfghanAtalan | #AFGvWI | #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/gaJ2r6xmH4
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) January 22, 2026
रसूली ने जमकर की वेस्टइंडीज गेंदबाजों की धुनाई
अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही इस मैच में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया. टीम के लिए सिद्दिकुल्लाह अटल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 53 रन बनाए. इसके बाद मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज डारविश रसूली ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 39 गेंदों का सामना करते हुए 68 रनों की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 174 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और 3 छक्के जड़े. टीम के लिए अंतिम ओवरों में अजमत उल्लाह ओमरजई ने 200 की स्ट्राइक रेट से 26 रन बनाए.
मुजीब उर रहमान ने हासिल की हैट्रिक
अफगानिस्तान के लिए इस मैच में स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान ने अपनी फिरकी का जाल बिछाया. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के सामने उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए महज 21 रन खर्च किए और 4 विकेट अपने नाम किए. ये उनके करियर की पहली टी20 हैट्रिक रही. पारी के 8वें ओवर की आखिरी गेंदों पर उन्होंने 2 विकेट चटकाए और इसके बाद उन्हें 16वें ओवर में गेंदबाजी करने का मौका मिला. पहली ही गेंद पर उन्होंने ब्रैंडन किंग का विकेट हासिल कर अपनी हैट्रिक पूरी की. मैच में टीम के लिए फजलहक फारूकी और अजमत उल्लाह ओमरजई ने भी 2-2 विकेट चटकाए.

