Dewald Brevis half century in Qualifier

CSK स्टार ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया, 197 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

SA 20: साउथ अफ्रीका में खेली जा रही टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग अब अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ चुकी है. प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम ने क्वालीफायर मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. कैपिटल्स की तरफ से चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी ने डेवाल्ड ब्रेविस ने इस मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने 197 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजों की धुनाई करते हुए महज 38 गेंदों में 75 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे. प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम ने 171 रनों के लक्ष्य को 18.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया. 

टूर्नामेंट के अंत में फॉर्म में हुई वापसी

इस पूरे टूर्नामेंट में डेवाल्ड ब्रेविस का प्रदर्शन उनकी काबिलियत के हिसाब से नहीं रहा था. हालांकि, क्वालीफायर के अहम मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी से टीम को जिताकर उन्होंने साबित कर दिया कि वो बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं. सनराइजर्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट खेले. अपनी इस पारी में उन्होंने 4 बेहतरीन चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े. टूर्नामेंट के इस सीजन में उन्होंने अब तक खेली 10 पारियों में 269 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 33.62 का रहा है और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं. 

आईपीएल में सीएसके के लिए मचाएंगे धमाल

साउथ अफ्रीका टी 20 लीग के बाद डेवाल्ड ब्रेविस के लिए अगला असाइनमेंट साउथ अफ्रीका के लिए टी20 विश्व कप 2026 में बल्ले से रंग जमाना होगा. इसके बाद वो भारत में आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे. साल 2025 में चेन्नई की टीम ने उनको इंजर्ड प्लेयर की जगह 2.20 करोड़ में टीम के साथ शामिल किया था. इस बार नए सीजन से पहले भी फ्रेंचाइजी ने उनको रिटेन करने का फैसला किया है. पिछले सीजन में टीम के लिए उन्होंने 6 पारी खेलते हुए 37.50 की औसत से 225 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 180 का रहा था. 

ये भी पढ़िए- T20 World Cup से पहले वेस्टइंडीज की खुली ‘पोल’, अफगानिस्तान ने दूसरा टी20 जीत अपने नाम की सीरीज