IND vs NZ 2nd T20I playing 11

IND vs NZ: ये स्टार ऑलराउंडर हुआ चोटिल, दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होगा बदलाव!

IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत के साथ धमाकेदार आगाज किया है. टीम सीरीज के अगले मैच में भी खिलाड़ियों से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होगी. सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर के मैदान पर खेला जाएगा. पहले टी20 में जीत के बाद भी इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिल सकता है. टीम इंडिया के उपकप्तान अक्षर पटेल को पहले मैच के दौरान इंजरी हो गई थी, जिसके चलते उनको मैदान छोड़ना पड़ा था. चोट के चलते उनकी उंगली से खून निकलता हुआ देखा गया. हालांकि अभी तक बीसीसीआई की तरफ से उनकी चोट को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है. 

अक्षर की जगह किसे मिल सकता है मौका?

7 फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 का आगाज होने जा रहा है, इससे पहले टीम इंडिया अक्षर पटेल को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगी. ऐसे में उनको दूसरे टी20 मैच से बाहर होना पड़ सकता है. उनकी जगह कप्तान सूर्यकुमार यादव लेग स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकते हैं. बिश्नोई ने टीम इंडिया के लिए 42 मैचों में 61 विकेट हासिल किए हैं. एक वक्त पर आईसीसी की रैंकिंग में भी उनका दबदबा था.

कमाल की फॉर्म में हैं टी20 टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है. साल 2024 के टी20 विश्व कप के बाद से टीम इंडिया ने उनकी कप्तानी में एक भी सीरीज नहीं गवाई है. पहले मैच में जीत के बाद अब टीम इंडिया की नजरें सीरीज के दूसरे मैच में जीत हासिल करने पर होगी. 5 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला भी शाम 7 बजे से शुरू होगा.

दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

ये भी पढ़िए- IPL 2026 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे खिलाड़ी ने चलाया फिरकी का जादू, T20I में हैट्रिक लेकर रचा इतिहास